काकोली घोष ने लोकसभा स्पीकर को लिखा पत्र, टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी को निष्कासित करने की मांग – AajTak

Feedback
बागी TMC सांसद काकोली घोष दस्तीदार, जिन्होंने रविवार को 19 अन्य सांसदों के साथ नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) जॉइन की. उन्होंने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को एक शिकायत सौंपी है. इसमें उन्होंने सांसद कल्याण बनर्जी को लोकसभा परिसर में बार-बार अपशब्द कहने, महिलाओं के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करने और गलत व्यवहार करने के कारण उन्हें निष्कासित करने की मांग की है.
काकोली घोष दस्तीदार का आरोप है कि कल्याण बनर्जी सदन की बैठकों और कार्यवाही के दौरान लगातार उनके व अन्य महिला सांसदों के खिलाफ आपत्तिजनक, अपमानजनक और महिला विरोधी टिप्पणियां कर रहे हैं.
लोकसभा अध्यक्ष को भेजे गए इस पत्र में दस्तीदार ने जिक्र किया है कि यह व्यवहार किसी बहस के दौरान अचानक से हुई कोई एकल घटना नहीं है, बल्कि यह एक व्यवस्थित और दोहराया जाने वाला पैटर्न बन चुका है.
यह भी पढ़ें: पहले अभिषेक बनर्जी से पूछताछ, अब विधानसभा पहुंची CID टीम, फर्जी हस्ताक्षर मामले की जांच तेज
पत्र के अनुसार, बनर्जी द्वारा बार-बार किए जाने वाले व्यक्तिगत हमले, डराने-धमकाने का प्रयास और अभद्र टिप्पणियां राजनीतिक मतभेदों की सीमा को लांघकर सीधे तौर पर मानसिक उत्पीड़न की श्रेणी में आती हैं.
इस आचरण ने न केवल उन्हें व्यक्तिगत पीड़ा पहुंचाई है, बल्कि संसद में महिला सदस्यों की स्वतंत्र और निडर भागीदारी को भी बाधित करने वाला माहौल पैदा किया है.
काकोली घोष ने स्पष्ट किया कि यह आचरण लोकसभा के प्रक्रिया और कार्य-संचालन नियमों के नियम 349 और 352 के सर्वथा विपरीत है, जो सदन की गरिमा बनाए रखने की बात करते हैं.
उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 105 के तहत मिलने वाले ‘वाक स्वतंत्रता के विशेषाधिकार’ का हवाला देते हुए कहा कि इसे किसी के उत्पीड़न या दुर्व्यवहार का लाइसेंस नहीं माना जा सकता.
उन्होंने अध्यक्ष से लोकसभा के नियम 314(1) के तहत मामले का तत्काल संज्ञान लेने और श्री कल्याण बनर्जी को सदन से निष्कासित करने समेत कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का आग्रह किया है, ताकि संसद में एक सुरक्षित और सम्मानजनक कार्यस्थल सुनिश्चित हो सके.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News