इलेक्ट्रोनिक डिवाइस से नकल करते गिरफ्तार अभ्यर्थी भेजे गये जेल – Live Hindustan

अररिया,निज संवाददाता सिपाही भर्ती परीक्षा में इलेक्ट्रोनिक डिवाइस से नकल करते हुए गिरफ्तार अभ्यर्थी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बाद सोमवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार अभ्यर्थी बिहार के नवादा जिला नवीनगर वार्ड संख्या छह का रहनेवाला विधान कुमार है। दरअसल अररिया शहर के प्लस टू उच्च विद्यालय अररिया केंद्र पर आयोजित परीक्षा के दौरान विधान कुमार को इलेक्ट्रोनिक डिवाइस लगाकर परीक्षा देते पकड़ा गया था। मिली जानकारी के अनुसार परीक्षा के दौरान दूसरी पाली में स्ट्रांग रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक परीक्षार्थी की हरकतें संदिग्ध पाई लगने पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट को इसकी सूचना दी गई।

जब मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारी ने उक्त परीक्षार्थी की तलाशी ली, तो उसकी कमर के नीचे और शर्ट के भीतर छुपाकर रखा गया एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुआ। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को जप्त करते हुए छात्र को हिरासत में ले लिया। इसके बाद मामले की जानकारी नगर थाना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद नगर थानेदार मनीष कुमार रजक मौके पर पहुंचे और उक्त छात्र को लेकर थाना ले गये।केंद्राधीक्षक मो अबरारूल हक के आवेदन पर नगर थाने में कांड संख्या 326/26 दर्ज की गयी। नगर थानेदार मनीष कुमार रजक ने बताया कि केंद्राधीक्षक के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। उक्त अभ्यर्थी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News