India vs South Africa 1st ODI Live: कुलदीप ने साउथ अफ्रीका को दिया आठवां झटका, सुब्रायन आउट – AajTak

Feedback
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज (30 नवंबर) रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में हो रहा है. इस मुकाबले में केएल राहुल भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं. मुकाबले में टॉस साउथ अफ्रीका ने जीता है और पहले गेंदबाजी चुनी. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कोहली के शतक और रोहित-केएल राहुल की फिफ्टी दम पर साउथ अफ्रीका के सामने 350 रनों का लक्ष्य रखा है. साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी जारी है.
भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने घर में टेस्ट सीरीज में 0-2 से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी थी. अब टीम इंडिया इस वनडे सीरीज में दमदार प्रदर्शन करने के इरादे से मैदान पर उतरी है. भारत-साउथ अफ्रीका के बीच रांची वनडे से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए…

ऐसे चल रही साउथ अफ्रीका की बैटिंग
350 रनों के जवाब में उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही. पारी के दूसरे और अपने खाते के पहले ही ओवर में हर्षित राणा ने साउथ अफ्रीका को दो बड़े झटके दिए. पहले रयान रिकल्टन आउट हुए इसके बाद इसी ओवर में क्विंटन डिकॉक भी आउट हो गए. तब साउथ अफ्रीका स्कोर 7 रन था. इसके बाद 5वें ओवर में मार्करम भी अर्शदीप का शिकार बने. इसके बाद जोर्जी और मैथ्यू में शानदार साझेदारी हुई. लेकिन 15वें ओवर में कुलदीप यादव ने जोर्जी का विकेट झटका. इसके बाद ब्रेविस ने अच्छी पारी खेली. लेकिन 22वें ओवर में हर्षित राणा ने उन्हें पवेलियन भेजा. ब्रेविस के बल्ले से 37 रन आए.
लेकिन इसके बाद जानसेन और ब्रिट्जके के बीच शानदार 97 साझेदारी हुई. जानसेन ने केवल 26 गेंदों में फिफ्टी लगाई. लेकिन 33वें ओवर में कुलदीप ने ये साझेदारी तोड़ी और जानसेन को चलता किया. जानसेन ने 39 गेंद में 70 रनों की तूफानी पारी खेली. अपनी पारी में जानसेन ने 8 चौके और 3 छक्के लगाए. इसी ओवर में कुलदीप ने ब्रिट्जके को भी आउट किया. ब्रिट्जके ने 72 रन बनाए. इसके बाद 40वें ओवर में फिर कुलदीप ने विकेट झटका और सुब्रायन को चलता किया. सूब्रायन के बल्ले से केवल 17 रन आए.
ऐसे रही भारत की बल्लेबाजी
पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. चौथे ही ओवर में यशस्वी जायसवाल अपना विकेट गंवा बैठे. यशस्वी के बल्ले से 18 रन आए. चौथे ही ओवर में रोहित शर्मा का एक भी छूटा. लेकिन इसके बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी की. दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी भी हुई. 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 80 के पार था. 14वें ओवर में भारत का स्कोर 100 के पार पहुंच गया. विराट कोहली ने 39 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की वो भी छक्के के साथ. वहीं, रोहित ने 43 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की. दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हुई. इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने शाहिद आफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ते हुए वनडे में सबसे ज्यादा छक्के जड़ दिए.
रोहित-विराट के बीच 136 रनों की साझेदारी हुई. भारत को दूसरा झटका 22वें ओवर में लगा जब रोहित 51 गेंद में 57 रन बनाकर आउट हुए. रोहित ने अपनी पारी में 5 चौके और 3 छक्के लगाए. 27वें ओवर में भारत को तीसरा झटका लगा जब ऋतुराज 8 रन बनाकर आउट हुए. 31 वें ओवर में भारत को चौथा झटका लगा जब वाशिंगटन सुंदर 13 रन बनाकर आउट हुए. 38वें ओवर में कोहली ने अपना शतक लगाया. कोहली ने 102 गेंदों में अपनी सेंचुरी पूरी की. कोहली ने 11 चौके और सात छक्के की मदद से 120  गेंदों पर 135 रन बनाए. कोहली का विकेट नांद्रे बर्गर ने लिया. इसके बाद केएल राहुल ने 60 रनों की पारी खेली. जिसके दम पर भारत ने 350 रनों का लक्ष्य रखा. 
A leap of joy ❤️💯

A thoroughly entertaining innings from Virat Kohli 🍿

Updates ▶️ https://t.co/MdXtGgRkPo#TeamIndia | #INDvSA | @IDFCFIRSTBank | @imVkohli pic.twitter.com/llLByyGHe5
रांची वनडे में भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा
दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): रयान रिकेल्टन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्ज़के, टोनी डी ज़ोरज़ी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, प्रेनेलन सुब्रायन, नांद्रे बर्गर, ओटनील बार्टमैन. 
रांची में इस मैच से पहले तक कुल छह वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए. इस दौरान भारतीय टीम ने तीन मैचों में जीत हासिल की, जबकि दो मुकाबले ‘मेन इन ब्लू’ ने गंवाए. साथ ही एक मैच का नतीजा नहीं निकला. देखा जाए तो भारत और साउथ अफ्रीका के बीच इससे पहले इस मैदान पर सिर्फ एक ओडीआई मुकाबला खेला गया था, जिसे टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीता था.
भारत-साउथ अफ्रीका (H2H)
कुल ओडीआई मैच: 94 
भारत ने जीते: 40    
साउथ अफ्रीका ने जीते: 51
बेनतीजा: 3
रांची में भारतीय टीम का प्रदर्शन (ODI)
vs इंग्लैंड, 7 विकेट से जीत, जनवरी 2013
vs ऑस्ट्रेलिया, बेनतीजा,  अक्टूबर 2013    
vs श्रीलंका, 3 विकेट से जीत, नवंबर 2014
vs न्यूजीलैंड, 19 रनों से हार, अक्टूबर 2016    
vs ऑस्ट्रेलिया, 32 रनों से हार, मार्च 2019
vs साउथ अफ्रीका, 7 विकेट से जीत, अक्टूबर 2022
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News