Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर भाजपा निकली आगे, पहले रुझान में कांग्रेस-टीएमसी पीछे – ABP News

पश्चिम बंगाल की रेजीनगर विधानसभा सीट काफी चर्चा में रही है. यहां उपचुनाव के लिए मतदान हो चुके हैं और आज रिजल्ट आएगा. वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के अध्यक्ष हुमायूं कबीर ने सीट को छोड़ दिया था. इसी वजह से यहां दोबारा चुनाव हुए हैं. इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी, तृणमूल कांग्रेस और एजेयूपी को कड़ी टक्कर दे सकती है.
बंगाल की रेजीनगर के साथ-साथ नंदीग्राम सीट पर भी उपचुनाव हुआ. अगर चुनाव आयोग की मानें तो दोनों विधानसभा सीटों के करीब 5.24 लाख वोटर्स में से लगभग 80 प्रतिशत ने मतदान किया, जिसमें नंदीग्राम में 80.89 प्रतिशत और रेजीनगर में 80.08 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. हालांकि, मतदान के दौरान मतदाताओं को डराने-धमकाने, बूथ स्तर पर छिटपुट झड़पों के आरोप लगे.
रेजीनगर में पुलिस के साथ झड़प के बाद आम जनता उन्नयन पार्टी के प्रमुख हुमायूं कबीर को गिरफ्तार कर लिया गया था. हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी के बाद बवाल भी मचा था. कबीर की पार्टी के साथ-साथ कांग्रेस ने भी बवाल किया था. वहीं कांग्रेस ने दोनों विधानसभा क्षेत्रों में फिर से चुनाव की मांग की थी.
रेजीनगर सीट से भाजपा ने सखाराव सरकार को टिकट दिया था. वहीं कांग्रेस ने अब्दुल्लाहिल काफी को मौका दिया था. हुमायूं कबीर की पार्टी ने गुलाम नबी आजाद पर दांव लगाया. जबकि तृणमूल कांग्रेस ने रबीउल आलम चौधरी  को टिकट दिया था.
गौरतलब है कि रेजीनगर विधानसभा सीट पर पिछले चुनाव में हुमायूं कबीर ने जीत दर्ज की. उन्होंने 123536 वोट मिले थे. वहीं भाजपा के बपन घोष को 64660 वोट मिले थे. वे दूसरे स्थान पर रहे थे. टीएमसी के अताउर रहमान को 41718 वोट मिले थे. टीएमसी 2026 के चुनाव में तीसरे पायदान पर रही थी. जबकि कांग्रेस चौथे नंबर पर रही थी. कांग्रेस को 4101 वोट मिले थे. हालांकि अब यह देखना दिलचस्प होगा कि जनता उपचुनाव में किसे जिताती है. उपचुनाव के वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी.
भाजपा ने रेजीनगर और नंदीग्राम दोनों ही सीटों पर बढ़त बना ली है. शुरुआती रुझानों में कांग्रेस और टीएमसी को झटका लगा है. 
बंगाल की रेजीनगर सीट का पहला रुझान सामने आ गया है. भाजपा ने पोस्टल बैलट में बढ़त हासिल कर ली है. बीजेपी के सखाराव राव आगे चल रहे हैं. 
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News