Feedback
टेस्ला भारतीय बाजार में अपना विस्तार कर रही है. ये विस्तार गाड़ियों के नए मॉडल्स के रूप नहीं बल्कि मार्केट में अपनी मौजूदगी को लेकर है. दिल्ली एनसीआर रीजन में कंपनी तीसरी सेल्स लोकेशन जोड़ रही है. कंपनी नोएडा में अपना एक्सपीरियंस सेंटर खोलने वाली है. ये सेंटर नोएडा के सेक्टर 98 स्थित स्काईमार्क वन में होगा.
9 अक्टूबर को कंपनी ने इसकी जानकारी दी है. इस सेंटर पर विजिटर्स कंपनी की गाड़ियों की टेस्ट ड्राइव ले सकते हैं और ऑर्डर भी प्लेस कर पाएंगे. हालांकि, टेस्ला ने इस सेंटर को ओपनिंग डेट का ऐलान नहीं किया है.
नोएडा उत्तर प्रदेश का पहला शहर होगा, जहां टेस्ला का एक्सपीरियंस सेंटर खुल रहा है. वहीं नेशनल कैपिटल रीजन की बात करें, तो यहां ये तीसरा सेंटर होगा. नोएडा से पहले टेस्ला का एक्सपीरियंस सेंटर दिल्ली में एयरोसिटी और गुरुग्राम में सोहना रोड पर है.
यह भी पढ़ें: एक फैसले से बदली कंपनी की किस्मत… 322% बढ़ गई TESLA की बिक्री
तीसरे स्टोर के खुलने से कंपनी ज्यादा कंज्यूमर्स तक अपनी पहुंच बना सकेगी. हालांकि, फिलहाल यहां पर सिर्फ रिटेल का काम होगा. रिप्लेयर और सर्विस की सुविधा इस सेंटर पर अभी नहीं मिलेगी. टेस्ला की भारतीय बाजार में स्थिति पहले से मजबूत हो रही है. खासकर मॉडल वाई को नई कीमत पर लॉन्च करने के बाद से सेल्स में इजाफा हुआ है.
भारतीय बाजार में टेस्ला मॉडल वाई (Tesla Model Y) रियर व्हील ड्राइव और मॉडल वाई एल (Tesla Model Y L) को बेचती है. 5-सीटर मॉडल वाई एक प्रीमियम रियर व्हील ड्राइव व्हीकल है, जो 500 किलोमीटर की क्लेम्ड रेंज के साथ आती है. इस कार में पावर्ड फोल्डिंग सीट्स मिलती हैं. ये कार सिर्फ 5.9 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है.
यह भी पढ़ें: 500Km रेंज, 15 मिनट में चार्ज, 9 लाख रुपये कम में लॉन्च हुई 2026 Tesla Model Y
वहीं मॉडल वाई एल की बात करें, तो ये एक ऑल व्हील ड्राइव एसयूवी है, जो थ्री रो सीट कॉन्फिग्रेशन में आती है. इसमें 6 लोगों के बैठने की जगह मिलती है. इसकी क्लेम्ड रेंज 681 किलोमीटर है. कंपनी दावा करती है कि ये कार सिर्फ 5 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है.
दोनों ही कारों में ओटीए अपडेट के जरिए नए फीचर्स मिलते हैं और पुराने फीचर्स को अपडेट किया जा सकता है. इसमें ग्रॉक, टेस्ला एआई असिस्टेंट मिलते हैं, जो कई भारतीय भाषाओं में काम करते हैं. टेस्ला मॉडल वाई प्रीमियम की कीमत 50.89 लाख रुपये एक्स शोरूम है. जबकि मॉडल वाई एल की कीमत 61.99 लाख रुपये एक्स शोरूम है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू