इंडियन सिनेमा की 10 सबसे लंबी फिल्में, एक की लंबाई इतनी बांटना पड़ा 2 पार्ट में – Asianet News Hindi

फिल्म धुरंधर 3.32 घंटे की मूवी है। डायरेक्टर आदित्य धर की ये फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज हो रही हैं। इसमें रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना लीड रोल में हैं।
2024 में आई साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 का रन टाइम 3.21 घंटे था। डायरेक्टर सुकुमार की इस फिल्म रश्मिका मंदाना लीड रोल में थी।
ये भी पढ़ें… Dhurandhar के 5 स्टार्स में कौन सबसे ज्यादा अमीर, जानें एक-एक की संपत्ति के बारे में
मनोज बाजपेयी की 2012 आई फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर का रन टाइम 5.19 घंटे था। इसका रन टाइम ज्यादा होने के कारण इस 2 पार्ट में रिलीज की गई थी। इसके डायरेक्टर अनुराग कश्यप हैं।
डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर की 2008 में आई फिल्म जोधा अकबर का रन टाइम 3.50 घंटे था। फिल्म में ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय लीड रोल में थे।
डायरेक्टर निखिल आडवाणी की 2007 में आई फिल्म सलाम-ए-इश्क का रन टाइम 3.36 घंटे था। इस मल्टी स्टारर फिल्म में सलमान खान-प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में थे।
अजय देवगन की 2003 में आई एलओसी कारगिल का रन टाइम 4.15 घंटे था। डायरेक्टर जेपी दत्ता की इस फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, सैफ अली खान, रानी मुखर्जी सहित कई स्टार्स थे।
आमिर खान की लगान का रन टाइम 3.44 घंटे था। फिल्म 2001 में आई थी। इसके डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर थे। मूवी में ग्रैसी सिंह, रैचेल शैली, दयाशंकर पांडे आदि लीड रोल में थे।
शाहरुख खान की 2000 में आई फिल्म मोहब्बतें का रन टाइम 3.36 घंटे था। डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा की इस फिल्म में शाहरुख के साथ अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय आदि थे।
माधुरी दीक्षित और सलमान खान की फिल्म हम आपको हैं कौन का रन टाइम 3.26 घंटे था। 1994 में आई इस मूवी के डायरेक्टर सूरज बड़जात्या थे। इसमें अनुपम खेर, आलोक नाथ, रीमा लागू, मोहनीश बहल लीड रोल में थे।
डायरेक्टर- एक्टर राज कपूर की 1970 में आई मल्टी स्टारर फिल्म मेरा नाम जोकर का रन टाइम 3.44 घंटे था। इसमें धर्मेंद्र, सिमी ग्रेवाल, ऋषि कपूर आदि थे।
ये भी पढ़ें… 2026 की 10 मोस्ट अवेटेड एक्शन फिल्म, 2 में तो हसीनाएं करेंगी खतरनाक स्टंट

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News