Cyclone Ditwah LIVE Update: श्रीलंका में 100 से ज्यादा लोगों की जान लेने के बाद भयंकर चक्रवाती तूफान ‘दित्वा’ भारत के करीब पहुंच गया है। यह रविवार को ही चेन्नई के तट से टकरा सकता है। चक्रवात से पहले ही तमिलनाडु, पुदुच्चेरी समेत दक्षिण के राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश का सिलसिला जारी है। तमिलनाडु में चक्रवात का असर ज्यादा होने की आशंका है इसलिए राहत बचाव दलों को अलर्ट कर दिया गया है। इसके अलावा सरकार ने राहत पैकेट भी तैयार कर लिए हैं। शनिवार शाम से ही तमिलनाडु के चेन्नई में भारी बारिश का दौर जारी है।
मौसम विभाग ने तमिलनाडु के 5 तटीय जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। खराब मौसम के चलते शनिवार को ही चेन्नई में 20 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गईं, जबकि दक्षिणी रेलवे ने कुछ मार्गों पर ट्रेनों के परिचालन में बदलाव की घोषणा की है। दक्षिण बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान दितवा 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। सुबह 6 बजे यह तमिलनाडु के तट से करीब 300 किलोमीटर की दूरी पर था।
यह चक्रवात, पहले ही श्रीलंका में भारी तबाही मचा चुका है। इससे तमिलनाडु के पाँच तटीय जिलों – नागपट्टिनम, मायिलादुथुराई, कुड्डालोर, विल्लुपुरम और चेंगलपट्टू प्रभावित हो सकते हैं। मौसम विज्ञान विभाग ने इन जगहो के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा आज देर रात पुडुचेरी में भी अत्यधिक भारी बारिश होने की आशंका है, जबकि चेन्नई पर इसका सीधा असर कम होगा।
मौसम अपडेट के अनुसार, चक्रवात आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ने से पहले चेन्नई से लगभग 25 किलोमीटर दूर से गुजरेगा।अनुमान है कि यह तूफान रविवार को कोरोमंडल तट पर पहुंचने के बाद कमजोर पड़ जाएगा। दक्षिणी आंध्र प्रदेश से सटे तमिलनाडु के तिरुवल्लूर और रानीपेट जिलों के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया गया है। कावेरी के अंतिम छोर पर स्थित नागपट्टिनम और मायिलादुथुराई के साथ-साथ कुड्डालोर और विल्लुपुरम के कुछ हिस्सों में मॉनसून की भारी बारिश पहले ही कहर बरपा चुकी है, जिससे खड़ी फसलें बड़े भूभाग में जलमग्न हो गई हैं।
Cyclone Ditwah LIVE Update- सुबह 11 बजे: आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में भी भारी बारिश शुरू हो गई है। यहां रविवार सुबह से ही मौसम बिगड़ गया। वहीं पुदुच्चेरी में तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने बताया है कि तूफान सात किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से उत्तर की ओर बढ़ रहा है।
Cyclone Ditwah LIVE Update- सुबह 9:30 बजे: श्रीलंका में दित्वा चक्रवात में मारे जाने वाले लोगों का आंकड़ा 159 हो गया है। इसके अलावा सैकड़ों लोग अब भी लापता हैं। पुदुच्चेरी में पर्यटकों के लिए निर्देश जारी किए गए हैं।
Cyclone Ditwah LIVE Update: सुबह 9 बजे- चेन्नई में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। चेन्नई एयरपोर्ट से संचालित होने वाली 47 फ्लाइट कैंसल हो गई हैं।
Cyclone Ditwah LIVE Update: सुबह 8: 30 बजे- चक्रवाती तूफान के मद्देनजर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे की तैयारियों का जायजा लिया है। वहीं मौसम विभाग के बुलेटिन के मुताबिक तूफान पांच किलोमीटर प्रति घंटे कीरफ्तार से उत्तर की ओर बढ़ रहा है। यह कराइकल से करीब 80 किलोमीटर की दूरी पर है।
Cyclone Ditwah LIVE Update: सुबह 8: 11 बजे– पुदुच्चेरी में चक्रवाती तूफान दित्वा का पूरा असर दिखाई दे रहा है। यहां तेज हवाएं चल रही हैं। पुदुच्चेरी में समंदर में ऊंची लहरें ऊंची-ऊंची लहरें दिखाई दे रही हैं। मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play