Ranchi News: रथयात्रा मार्ग से अतिक्रमण और बिजली के तार हटाने का निर्देश – Hindustan

Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। जगन्नाथपुर रथयात्रा एवं मेले के सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उपायुक्त और एसएसपी ने अधिकारियों के साथ रथयात्रा मार्ग और मौसीबाड़ी परिसर का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित विभागों को समयबद्ध तरीके से सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने रथयात्रा मार्ग पर किसी भी प्रकार के कंकड़, गड्ढे या अन्य अवरोध नहीं रहने देने का निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रथ के सुचारु संचालन और श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए पूरे मार्ग का समतलीकरण और साफ-सफाई तत्काल पूरी की जाए।

पूरे मार्ग को अतिक्रमण मुक्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। उपायुक्त ने विद्युत विभाग को रथयात्रा मार्ग के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार हटाने तथा आवश्यकता के अनुसार सुरक्षित वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने मंदिर परिसर और मेले के क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त बनाए रखने की अपील करते हुए लोगों से भी सहयोग की अपेक्षा की। निरीक्षण के दौरान सिटी एसपी पारस राणा, सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार रजत, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) धनंजय, हटिया के पुलिस उपाधीक्षक नीरज कुमार, संबंधित थाना प्रभारी तथा मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News