Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: दिल्ली ब्लास्ट केस में NIA का एक्शन, कश्मीर में 8 जगहों पर छापेमारी – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Aaj ki Taaza Khabar Live News Updates: आज एक दिसंबर है और आज की प्रमुख खबर की बात करें तो दिल्ली ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई हुई है. एजेंसी ने काजीगुंड समेत कश्मीर में 8 जगहों पर छापेमारी की है. वहीं पटना में आज कांग्रेस की बड़ी बैठक होने वाली है, जिसमें चुनाव परिणामों के बाद पहली बार समीक्षा और चर्चा की जाएगी.
दूसरी ओर, आज से ही बिहार बिहार की 18वीं विधानसभा का उद्घाटन सत्र शुरू हो रहा है, जिसमें नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी और विधानसभा स्पीकर का भी चुनाव होगा. वक्फ संपत्तियों के पंजीकरण की समय-सीमा बढ़ाने की मांग पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है, वहीं कृष्ण जन्मभूमि शाही ईदगाह विवाद में हिंदू पक्ष की याचिका पर भी सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा.
इसके अलावा आज देश-दुनिया की छोटी-बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

दिल्ली में लाल किला के पास हुए ब्लास्ट केस में NIA की कश्मीर में 8 जगहों पर छापेमारी हुई है. NIA ने शोपियां के नादिगाम में इरफान मौलवी के घर पर छापा मारा है. वह दिल्ली ब्लास्ट का मुख्य संदिग्ध है. NIA की टीमें पुलवामा में भी छापेमारी कर रही हैं, माना जा रहा है कि वे दिल्ली ब्लास्ट के मुख्य आरोपियों को लेकर छापेमारी कर रही हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News