दिल्ली की 100 अटल कैंटीन में मिलेगा 5 रुपये में भरपेट खाना, मगर कब से? – Hindustan

दिल्ली की भाजपा सरकार मजदूर और मजबूर लोगों को कम कीमत पर भरपेट भोजन उपलब्ध कराने का वादा अटल कैंटीन के जरिए पूरा करने जा रही है। सीएम रेखा गुप्ता ने एक्स पर शेयर किए गए वीडियो में बताया- हमारी सरकार 100 अटल कैंटीन शुरू करने जा रही है। यहां दोपहर और रात का पौष्टिक भोजन केवल पांच रुपये में मिलेगा। जानिए कब से?
सीएम रेखा ने अपने ट्वीट में लिखा- “दिल्ली से किया गया एक और वादा अब पूरा होने जा रहा है। भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस पर राजधानी एक महत्वपूर्ण जन-सेवा पहल की शुरुआत का साक्षी बनेगी।” आपको बता दें कि दिल्ली में 100 अटल कैंटीन की शुरूआत 25 दिसंबर से होगी। शेयर किए गए वीडियो में रेखा गुप्ता ने कहा- “कोई भूखा न सोए, इसके लिए हमने इस योजना को शुरू किया है। एक संकल्प था, एक विजन था, जिसे हम धरती पर लेकर आ पा रहे हैं।”
कैंटीन में मेन्यू में दाल-चावल, सब्जी और रोटी शामिल होगी। प्रत्येक कैंटीन में सुबह-शाम 500-500 थाली परोसी जाएंगी। सीएम के अनुसार भोजन की गुणवत्ता को बरकरार रखने के लिए सरकार सब्सिडी उपलब्ध करा रही है। इन कैंटीन में पूरी प्रॉसेस टोकन प्रणाली वाली होगी। डिजिटल टोकन के जरिए इसे संचालित किया जाएगा।
सभी कैंटीन में निगरानी रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे, ताकि किसी भी स्तर पर होने वाली अनियमितता को रोका जा सके। इन कैंटीन में रसोई आधुनिक होगी। इनमें एलपीजी उपकरणों पर खाना पकाया जाएगा। इंडस्ट्रियल आरओ की व्यवस्था होगी। फ्रिज की सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी ताकि किसी भी तरह के कच्चे या पके खाना की बर्बादी को रोका जा सके।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News