—विज्ञापन—
UP School Closed: उत्तर प्रदेश में इन दिनों गर्मी अपना पूरा रौद्र रूप दिखा रही है. मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले तीन दिनों के लिए भीषण गर्मी और लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. दिनभर चिलचिलाती धूप का कहर जारी रहने का अनुमान जताया गया है. हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि लोगों के मोबाइल फोन पर भी चेतावनी संदेश भेजे जा रहे हैं. रात के समय भी मौसम विभाग ने मोबाइल पर अलर्ट भेजकर लोगों को लू से सावधान रहने की सलाह दी है. प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बिना किसी जरूरी काम के अपने घरों से बाहर न निकलें. इस मौसम में बच्चों और बुजुर्गों की सेहत का खास ध्यान रखने की सलाह दी गई है.

इस जिले में 47 डिग्री तापमान की वजह से स्कूल बंद
पूर्वांचल के जिलों में भी बढ़ते तापमान ने आम जनजीवन को पूरी तरह बेहाल कर दिया है. वाराणसी जनपद में मंगलवार को अधिकतम तापमान 47 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान जताया गया है. शरीर को झुलसा देने वाली इस हीट वेव से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए वाराणसी जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है. वाराणसी में सभी परिषदीय, माध्यमिक, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के स्कूलों को 19 मई से 25 मई तक पूर्णतया बंद रखने का आदेश जारी किया गया है. स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों को अत्यधिक तापमान से बचने के लिए लगातार पानी पीने और सुरक्षित स्थानों पर रहने के निर्देश दिए हैं.
यह भी पढ़ें: UPSC New Rule: यूपीएससी ने उम्मीदवारों को मिला बड़ा तोहफा, अब प्रीलिम्स एग्जाम के तुरंत बाद जारी होगी Answer Key
ताजनगरी आगरा इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है और यहां का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है. सोमवार को आगरा का अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.6 डिग्री ज्यादा रहा. सुबह आठ बजे से ही सूरज के तेवर इतने तीखे हो जाते हैं कि दोपहर होते-होते सड़कें पूरी तरह सुनसान नजर आने लगती हैं. इस गंभीर स्थिति को देखते हुए आगरा के जिलाधिकारी मनीष बंसल ने बड़ा फैसला लिया है. उनके निर्देश पर नर्सरी से लेकर 12वीं तक के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और प्राइवेट स्कूल बंद कर दिए गए हैं. प्रशासन ने साफ कहा है कि आदेश का पालन न करने वाले स्कूलों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में गर्मी के तेवर और ज्यादा तल्ख हो सकते हैं. आगरा में भी मंगलवार को अधिकतम तापमान 47 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है. गर्मी का असर इस कदर बढ़ गया है कि रात 10 बजे तक भी लोगों को गर्म हवाओं के थपेड़ों से राहत नहीं मिल पा रही है. पूरे उत्तर प्रदेश में इस समय भीषण लू का प्रभाव देखा जा रहा है जिससे निपटने के लिए स्वास्थ्य और प्रशासनिक अमला पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है. स्कूली बच्चों के माता-पिता ने भी प्रशासन के इस छुट्टी वाले फैसले पर राहत की सांस ली है.
न्यूज 24 पर पढ़ें उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in