Brahmos Missile: भारतीय सेना ने सोमवार 1 दिसंबर को बंगाल की खाड़ी में ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया। मिसाइल ने अपने तय टारगेट पर पूरी सटीकता के साथ निशाना लगाया। बता दें कि ब्रह्मोस मिसाइल लंबी दूरी तक मार करने में सक्षम है। सेना की सदर्न कमांड के मुताबिक, यह टेस्ट भारत की लंबी दूरी तक सटीक हमला करने की क्षमता को बताने के साथ ही डिफेंस सेक्टर में देश की बढ़ती आत्मनिर्भरता को भी बताता है।