खुरहा-मुंहपका से पीड़ित मवेशियों का हाल जाने पटना से पहुंचा चिकित्सकों का दल – Hindustan

खबर का असर : खुरहा-मुंहपका से पीड़ित मवेशियों का हाल जाने पटना से पहुंचा चिकित्सकों का दल हरनौत के लोहरा में शिविर लगाकर 24 मवेशियों का लिया गया सैम्पल बीमारी के उपचार और बचाव के बारे में पालकों को किया गया जागरूक फोटो मघड़ा : हरनौत के लोहरा में सोमवार को शिविर लगाकर पीड़ित मवेशियों का सैंपल लेती पटना से पहुंची पशु चिकित्सकों की टीम। बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। हरनौत के लोहरा गांव में खुरहा-मुंहपका बीमारी का पिछले एक माह से प्रकोप है। कई मवेशी इससे पीड़ित हैं। इसकी रोकथाम के लिए पिछले तीन दिनों से गांव में विशेष शिविर लगाकर मवेशियों का इलाज किया जा रहा है।
पशुपालकों के लिए राहत यह कि सोमवार को पशु स्वास्थ्य एवं उत्पादन संस्थान, पटना से भी तीन सदस्यीय शोध पदाधिकारियों की टीम गांव पहुंची। टीम में शोध पदाधिकारी डा मिथलेश कुमार व डा. विजय कुमार तथा कनीय सहायक शोध पदाधिकारी डा. शिवशंकर प्रसाद शामिल थे। शोध पदाधिकारियों ने किसानों से मिलकर पशुओ के रखरखाव के तरीके और बीमारी फैलने का कारण जाना तथा 24 पीड़ित मवेशियों का सैंपल भी लिया। राष्ट्रीय खूर-मुंहपका रोग संस्थान, भुवनेश्वर में सैंपलों की जांच के लिए भेजा जाएगा। टीम के साथ हरनौत के भ्रमणशील पशु चिकित्सक डा. जितेन्द्र कुमार और कल्याणबिगहा के डा. रघुनंदन सिंह भी थे। 26 नवंबर को आपके प्रिय अखबार दैनिक ‘हिन्दुस्तान’ में ‘खुरहा-मुंहपका का कहर, लोहरा में 12 से अधिक मवेशियों की मौत’ शीर्षक से खबर प्रमुखता से छापी गयी थी। इसके बाद विभाग हरकत में आया तो मेडिकल टीम गांव पहुंची। सामान्य हो रही स्थिति: डा. जितेन्द्र कुमार ने बताया कि गांव में एम्यूलेट्री बैन के साथ लगातार मेडिकल टीम कैंप कर रही है। शिविर लगाकर मवेशियों का इलाज किया जा रहा है। धीरे-धीरे पीड़ित मवेशियों की तबीयत में सुधार हो रहा है। साथ ही अन्य रोगों के कारण बीमार मवेशियों का भी इलाज कैंप में किया जा रहा है। गांव अब नये मामले सामने नहीं आ रहे हैं। बीमारी का प्रकोप समान्य हो रहा है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News