School Assembly News Headlines December 2 : स्कूल असेंबली के लिए 2 दिसंबर की देश विदेश की बड़ी खबरें – Hindustan

School Assembly News Headlines today December 2 : बहुत सारे स्कूलों में सुबह की असेंबली में छात्रों को देश-दुनिया की खबरों को बताया जाता है ताकि वे अपने आसपास की दुनिया की हर एक नई खबर से अपडेट रहें। यह एक्टिविटी बच्चों को देश का अच्छा नागरिक बनाने में काफी मददगार भी साबित होती है। स्कूली छात्रों को किताबी ज्ञान हासिल करने के अलावा अपने आसपास, राज्य और देश विदेश में घट रही घटनाओं के बारे में भी पता होना चाहिए। यह आदत उन्हें एक जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनाती है। छात्रों को सुबह देश-दुनिया, खेल, बिजनेस और टेक्नोलॉजी आदि की खबरों के बारे में जानना चाहिए।
केंद्र सरकार ने स्मार्टफोन कंपनियों से फोन में सरकारी साइबर सिक्योरिटी एप्लीकेशन ‘संचार साथी’ को अनिवार्य रूप से इंस्टॉल करने को कहा है।
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को डिजिटल अरेस्ट के जरिए देशभर में लोगों से की जा रही ठगी केे मामलों की जांच सीबीआई को सौंप दी।
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के मुद्दे पर सुनवाई को केवल सर्दियों के महीनों में ‘रस्मी’ सुनवाई के तौर पर नहीं देखा जा सकता। इस समस्या का दीर्घकालिक समाधान खोजने के लिए महीने में दो बार सुनवाई की जाएगी।
संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सोमवार को एसआईआर के मुद्दे पर विपक्षी दलों ने दोनों सदनों में हंगामा किया। ये दल एसआईआर पर तत्काल चर्चा की मांग कर रहे थे।
केंद्र सरकार ने लोकसभा में बयान देकर साफ कर दिया कि फिलहाल मूल वेतन, महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) को एक साथ मिलाने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।
केंद्र सरकर की बहुप्रतिक्षित सेटेलाइट से टोल टैक्स वसूलने की योजना अधर में पड़ गई है। वाहनों में ट्रैकिंग डिवाइस लगाने से जासूसी की आशंका और लोगों की निजता से समझौता होने की चिंता के चलते इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। अब ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन पर काम किया जा रहा है।
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार को देशभर के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए एक ऐसी नीति का प्रस्ताव देने को आदेश दिया है, जिससे सुनिश्चित हो सके कि कम आय वर्ग (ईडब्ल्यूएस) और पिछड़े बच्चों को निशुल्क और अनिवार्य शिक्षा पाने में किसी तरह की कोई बाधा नहीं हो।
केंद्रीय उत्पाद शुल्क संशोधन विधेयक के जरिए केंद्र सरकार द्वारा सिगरेट, सिगार, हुक्का, जर्दा समेत अन्य तंबाकू उत्पादों पर उत्पाद शुल्क लगाया जाएगा, जो तंबाकू पर लगाए जा रहे जीएसटी क्षतिपूर्ति उपकर का स्थान लेगा। वहीं, स्वास्थ्य सुरक्षा से राष्ट्रीय सुरक्षा उपकर विधेयक पान मसाला पर लगाए जाने वाले क्षतिपूर्ति उपकर की जगह लेगा।
मजबूत वैश्विक रुख और कमजोर डॉलर के कारण सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें 3,040 रुपये उछलकर 1,33,200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गईं।
घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट और विदेशी पूंजी की लगातार निकासी से रुपया सोमवार को अंतर-दिवसीय कारोबार में 34 पैसे टूटकर 89.79 प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर आ गया।
दुनिया की सबसे बड़ी विमान निर्माता कंपनी एयरबस के ए320 विमानों में एक नई गुणवत्ता संबंधी खामी सामने आई है। कंपनी ने पुष्टि की है कि कुछ विमानों के बाहरी ढांचे में लगाए गए धातु पैनलों में समस्या पाई गई है। इन विमानों की जांच जारी है और जहां आवश्यकता होगी, सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे।
श्रीलंका में चक्रवात दित्वा से हुई व्यापक तबाही के बीच भारतीय वायुसेना ने राहत अभियान तेज कर दिया है। भारतीय उच्चायोग ने सोमवार को बताया कि वायुसेना के आईएफसी 1875 हेलीकॉप्टर ने इलाके में 57 फंसे लोगों को सुरक्षित निकाल लिया।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलास मदुरो को फोन पर चेतावनी दी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने मदुरो से कहा कि अपनी व अपनी करीबी लोगों की जान बचाना चाहते हो तो देश छोड़कर भाग जाओ।
भारतीय टी-20 अंतरराष्ट्रीय टीम के उपकप्तान शुभमन गिल सोमवार को अनिवार्य फिटनेस आकलन के लिए बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचेंगे। इस रिपोर्ट के आधार पर नौ दिसंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू हो रही पांच मैचों की टी-20 सीरीज में उनकी संभावित वापसी पर फैसला लिया जाएगा।
भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने निजी कारणों का हवाला देते हुए तुरंत प्रभाव से पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के अनुसार उन्होंने हॉकी इंडिया को ईमेल भेज इसे व्यक्तिगत निर्णय कहा।
भारत ने जूनियर महिला हॉकी विश्व कप में शानदार शुरुआत करते हुए नामीबिया को 13-0 से हराया। सोमवार को सैंटियागो में खेले गये मैच में हिना बानो और कनिका सिवाच ने हैट्रिक दागी।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News