Delhi MCD chunav Result 2025 voting Live : दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 12 वार्डों में हुए उपचुनाव के नतीजे आज आ रहे हैं। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है और दोपहर तक परिणाम आने की संभावना है। यह चुनाव भाजपा, आप और कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे उनकी वोटरों के बीच पकड़ का पता चलेगा।
राउज एवेन्यू के सीएम श्री स्कूल में बने काउंटिंग सेंटर में वोटों की गिनती करते कर्मी। फोटो- पीटीआई
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। Delhi MCD ByElection Result 2025 Live : दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 12 वार्डों में हुए उपचुनाव के नतीजे आज बुधवार को घोषित किए जाएंगे। इसके लिए सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है और दोपहर तक नतीजे आ जाएंगे। नतीजों से पता चलेगा कि बीजेपी और आम आदमी पार्टी की वोटरों पर कितनी पकड़ है। साथ ही कांग्रेस के लिए भी यह चुनाव दिल्ली में अपनी खोई हुई जमीन वापस पाने का एक मौका है। यहां पढ़ें पल-पल का अपडेट…
एमसीडी के 12 वार्ड के लिए वोटों की गिनती अभी 10 सेंटर्स पर चल रही है। यहां राउज एवेन्यू के सीएम श्री स्कूल में काउंटिंग सेंटर के अंदर की एक झलक सामने आई है।
VIDEO | The bypoll results of 12 wards of the Municipal Corporation of Delhi (MCD) will be declared after the counting of votes today. Visuals from inside the counting centre set up at CM Shri School, Rouse Avenue.#DelhiNews #MCDElectionResults
(Full video available on PTI… pic.twitter.com/Pktr7jrtK1
दिल्ली नगर निगम (MCD) के 12 वार्ड में उपचुनाव के लिए काउंटिंग हो रही है। नतीजों से बीजेपी और आप की वोटर ताकत का पता चलने की उम्मीद है।
दिल्ली नगर निगम के उपचुनाव के लिए सभी 12 वार्ड की मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जा रही है।
पूर्वी दिल्ली में नगर निगम के उपचुनाव की मतगणना मंडावली के स्कूल में हो रही है। सुरक्षा के लिए पुलिस लगाई गई है। सभी प्रत्याशी सेंटर में पहुंच गए हैं।
मतगणना केंद्रों पर कड़ी नजर रखी जा रही है क्योंकि आम आदमी पार्टी और बीजेपी विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार एक-दूसरे से भिड़ रहे हैं। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में 70 में से 48 सीटें जीती थीं, जबकि आप 22 सीटों पर सिमट गई थी। मतगणना को लेकर लगभग 1,800 दिल्ली पुलिस के जवान और पैरामिलिट्री फोर्स की 10 कंपनियां तैनात की गई हैं।
उपचुनाव के नतीजे दिल्ली में वोटरों के मूड को भी दिखाएंगे, क्योंकि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव जीतकर 27 साल बाद राजधानी में सत्ता में वापसी की है।
सभी की नजरें खास तौर पर शालीमार बाग बी और द्वारका बी वार्ड के नतीजों पर टिकी होंगी। शालीमार बाग बी वार्ड तब खाली हुआ था जब बीजेपी की मौजूदा पार्षद रेखा गुप्ता फरवरी में विधानसभा चुनाव जीतकर दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी थीं।
कुल 12 वार्डों के लिए 10 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं, इनमें प्रमुख रूप से मुंडका, शालीमार बाग‑बी, अशोक विहार, चांदनी चौक, चांदनी महल, द्वारका‑बी, ढीचाऊं कलां, नारायणा, संगम विहार‑ए, दक्षिण पुरी, विनोद नगर और ग्रेटर कैलाश वार्ड शामिल है।
12 वार्डों के लिए 30 नवंबर को हुए हुए मतदान में 38.51 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। इसमें सबसे ज्यादा चांदनी महल वार्ड में 55.93 प्रतिशत और ग्रेटर कैलाश में सबसे कम 26.75 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।
दिल्ली राज्य निर्वाचन आयोग ने 12 वार्डों पर हुए उपचुनाव की मतगणना के लिए 10 मतगणना केंद्र निर्धारित किए हैं। दोपहर तक आने वाले नतीजों से साफ होगा कि किस पार्टी के खाते में कितनी सीटें जाएंगी।
एमसीडी उपचुनाव के नतीजों से 51 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। जिन 12 वार्ड में 30 नवंबर को वोटिंग हुई थी, उनमें से नौ पहले बीजेपी के पास थे और बाकी तीन पर आम आदमी पार्टी का कब्जा था।