Delhi MCD ByElection Result 2025 Live: उपचुनाव के नतीजे घोषित, BJP को 7, AAP को 3, कांग्रेस का भी खुला खाता; कौन कहां से जीता? – Jagran

LIVE Vote Counting | Delhi MCD upchunav Result 2025 LIVE: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 12 वार्डों में हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने सात सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि आम आदमी पार्टी ने तीन सीटों पर, कांग्रेस ने एक सीट और ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक के खाते में एक सीट आई है।  पहले भाजपा के कब्जे में रही मुंडका वार्ड पर आम आदमी पार्टी और संगम विहार वार्ड में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।

दिल्ली नगर निगम उपचुनाव में शालीमार बाग सीट जीतने के बाद जश्न मनाने हुए भाजपा कार्यकर्ता। फोटो- जागरण
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। Delhi MCD By Election Result 2025 Live : दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 12 वार्डों में हुए उपचुनाव के नतीजे बुधवार को घोषित हो चुके हैं। नतीजों से भाजपा और आम आदमी पार्टी को झटका लगा है। कुल 12 सीटों में से भाजपा ने 7, आम आदमी पार्टी ने 3 तो कांग्रेस एक और एक पर ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक ने जीत का दर्ज की है। 30 नवंबर को हुए उपचुनाव में 38.51 फीसदी मतदान हुआ था। यहां पढ़ें पल-पल का अपडेट…

दिल्ली नगर निगम के 12 सीटों पर उपचुनाव में भाजपा और आप को झटका लगा है। दरअसल 12 में सात सीटों पर बीजेपी जीती, आप तीन तो कांग्रेस एक और एक पर ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक ने जीत दर्ज की है। विधानसभा चुनाव से पहले इन 12 सीटों में 9 पर भाजपा का कब्जा था। 
विनोद नगर सीट पर नौ राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी सरला चौधरी ने 1769 वोट से जीत दर्ज की है। सरला पहले भी पार्षद रह चुकी हैं। भाजपा कार्यकर्ता मतगणना केंद्र के बाहर जीत का जश्न मना रहे हैं।
भाजपा ने द्वारका-B सीट पर 7307 वोटों से जीत दर्ज की है। इसके अलावा विनोद नगर, ग्रेटर कैलाश, चांदनी चौक, ढिचाऊं कलां, शालीमार बाग सीट पर पार्टी ने जीत का परचम फहराया है।
दिल्ली नगर निगम के उपचुनाव में ग्रेटर कैलाश वार्ड में भाजपा प्रत्याशी ने 4068 वोट से जीत दर्ज की है। 
दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों पर हुए उपचुनाव में से 8 वार्डों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। इसमें भाजपा 5 तो एक पर कांग्रेस और दो पर आम आदमी पार्टी ने बाजी मारी है।
संगम विहार वार्ड 163 पर कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश चौधरी ने जीत दर्ज की है। विधानसभा चुनाव से पहले यह सीट भाजपा के पास थी।
आम आदमी पार्टी ने मुंडका वार्ड पर 1577 वोट से जीत दर्ज की है। मुंडका वार्ड पर 44.5 प्रतिशत मतदान हुआ था। भाजपा ने अब तक जो दो सीट हारी है वह भाजपा के कब्जे में थी। इसमें संगम विहार और मुंडका सीट है।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के वार्ड शालीमार बाग-B में भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज की है। बीजेपी प्रत्याशी अनीता जैन ने 10101 वोटों से जीत का परचम फहराया है। आम आदमी पार्टी की उनकी करीबी प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी बबीता राणा को 6742 वोट मिले।
बीजेपी ने शालीमार बाग और विनोद नगर वार्ज पर जीत दर्ज की है। साथ ही अन्य सीटों पर बढ़ी बढ़त बनाई है। वहीं, दक्षिणपुरी में आम आदमी पार्टी और संगम विहार में कांग्रेस पार्टी ने जीत के साथ खाता खोला है।
चांदनी चौक वार्ड में भाजपा की जीत का खाता खुल गया है। यहां भाजपा प्रत्याशी सुमन कुमार गुप्ता ने 1182 वोट से जीत दर्ज की है। इन्होंने आम आदमी पार्टी के हर्ष शर्मा को शिकस्त दी है।
चौथे राउंड की मतगणना के बाद बीजेपी प्रत्याशी सरला चौधरी 1850 वोट से आगे चल रही हैं।
एमसीडी के 12 वार्ड में से बीजेपी 8 सीटों पर आगे चल रही है, जिसमें शालीमार बाग, द्वारका, ग्रेटर कैलाश, चांदनी चौक, मुंडका, विनोद नगर, अशोक विहार और डिचाऊं कला शामिल हैं।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की गृह विधानसभा क्षेत्र शालीमार बाग में नगर निगम उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अनीता जैन ने पहले दो राउंड में मजबूत बढ़त बना ली है। दो राउंड मत गणना के बाद अनीता जैन लगभग 3300 मत से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार बबीता से आगे चल रही हैं।
चांदनी चौक में दो राउंड की गिनती के बाद भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी 1100 वोट से आगे चल रहे हैं। वहीं, चांदनी महल में ऑल इंडिया फार्वर्ड ब्लाक आगे और आप यहां तीसरे नंबर पर है।
वार्ड- 163 यानी संगम विहार सीट पर दो राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस के प्रत्याशी सुरेश चौधरी 1275 वोटों से आगे चल रहे हैं।
वार्ड-164 में दो राउंड की गिनती के बाद आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी 1584 वोटो से आगे चल रहे हैं।
दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं। ईवीएम से मतों की गणना शुरू हो गई है। इससे पहले, बैलेट पेपर की मतगणना में पूर्वी दिल्ली के विनोद नगर वार्ड से भाजपा प्रत्यागी सरला चौधरी ने बढ़त बना ली है। वहीं, दक्षिणपुरी वार्ड से आम आदमी पार्टी पहले राउंड में आगे चल रही है।
एमसीडी के 12 वार्ड के लिए वोटों की गिनती अभी 10 सेंटर्स पर चल रही है। यहां राउज एवेन्यू के सीएम श्री स्कूल में काउंटिंग सेंटर के अंदर की एक झलक सामने आई है।
VIDEO | The bypoll results of 12 wards of the Municipal Corporation of Delhi (MCD) will be declared after the counting of votes today. Visuals from inside the counting centre set up at CM Shri School, Rouse Avenue.#DelhiNews #MCDElectionResults

(Full video available on PTI… pic.twitter.com/Pktr7jrtK1
दिल्ली नगर निगम (MCD) के 12 वार्ड में उपचुनाव के लिए काउंटिंग हो रही है। नतीजों से बीजेपी और आप की वोटर ताकत का पता चलने की उम्मीद है। 
दिल्ली नगर निगम के उपचुनाव के लिए सभी 12 वार्ड की मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जा रही है।
पूर्वी दिल्ली में नगर निगम के उपचुनाव की मतगणना मंडावली के स्कूल में हो रही है। सुरक्षा के लिए पुलिस लगाई गई है। सभी प्रत्याशी सेंटर में पहुंच गए हैं।
मतगणना केंद्रों पर कड़ी नजर रखी जा रही है क्योंकि आम आदमी पार्टी और बीजेपी विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार एक-दूसरे से भिड़ रहे हैं। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में 70 में से 48 सीटें जीती थीं, जबकि आप 22 सीटों पर सिमट गई थी। मतगणना को लेकर लगभग 1,800 दिल्ली पुलिस के जवान और पैरामिलिट्री फोर्स की 10 कंपनियां तैनात की गई हैं। 
उपचुनाव के नतीजे दिल्ली में वोटरों के मूड को भी दिखाएंगे, क्योंकि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव जीतकर 27 साल बाद राजधानी में सत्ता में वापसी की है।
सभी की नजरें खास तौर पर शालीमार बाग बी और द्वारका बी वार्ड के नतीजों पर टिकी होंगी। शालीमार बाग बी वार्ड तब खाली हुआ था जब बीजेपी की मौजूदा पार्षद रेखा गुप्ता फरवरी में विधानसभा चुनाव जीतकर दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी थीं।
कुल 12 वार्डों के लिए 10 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं, इनमें प्रमुख रूप से मुंडका, शालीमार बाग‑बी, अशोक विहार, चांदनी चौक, चांदनी महल, द्वारका‑बी, ढीचाऊं कलां, नारायणा, संगम विहार‑ए, दक्षिण पुरी, विनोद नगर और ग्रेटर कैलाश वार्ड शामिल है।
12 वार्डों के लिए 30 नवंबर को हुए हुए मतदान में 38.51 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। इसमें सबसे ज्यादा चांदनी महल वार्ड में 55.93 प्रतिशत और ग्रेटर कैलाश में सबसे कम 26.75 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।
दिल्ली राज्य निर्वाचन आयोग ने 12 वार्डों पर हुए उपचुनाव की मतगणना के लिए 10 मतगणना केंद्र निर्धारित किए हैं। दोपहर तक आने वाले नतीजों से साफ होगा कि किस पार्टी के खाते में कितनी सीटें जाएंगी।
एमसीडी उपचुनाव के नतीजों से 51 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। जिन 12 वार्ड में 30 नवंबर को वोटिंग हुई थी, उनमें से नौ पहले बीजेपी के पास थे और बाकी तीन पर आम आदमी पार्टी का कब्जा था। 

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News