वेनेजुएला में भूकंप से भारी तबाही, रिक्टर स्केल पर 7.2 और 7.5 रही तीव्रता, सुनामी का भी अलर्ट – totaltv.in

Total Tv
totaltv.in
वेनेजुएला में बुधवार शाम लगातार दो शक्तिशाली भूकंप आए, जिससे राजधानी काराकस में कई इमारतें ढह गईं। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, पहले भूकंप की तीव्रता 7.2 मापी गई। इसका केंद्र देश के कैरेबियाई तट पर स्थित मोरोन के पश्चिम में जमीन के अंदर 13 किलोमीटर की गहराई में था। ये जगह काराकस से करीब 168 किलोमीटर दूर स्थित है। इस आपदा की चपेट में आने से 10 हजार से अधिकर लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है।
यूएसजीएस ने ठीक एक मिनट बाद 7.5 तीव्रता के दूसरे और ज्यादा शक्तिशाली भूकंप की सूचना दी। इस भूकंप का केंद्र मोरोन से 16 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में जमीन के भीतर 10 किलोमीटर की गहराई में था। ये भूकंप एक सदी से भी ज्यादा समय में वेनेजुएला में आए सबसे शक्तिशाली भूकंपों में से हैं। अमेरिकी प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने वर्जिन आइलैंड्स के लिए सुनामी का अलर्ट भी जारी किया है। भूकंप की इस आपदा ने भारी जानमाल को नुकसान पहुंचाया है।
Read Also: कोलकाता में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढहने से 5 की मौत और 20 का रेस्क्यू, CM ने TMC के समय के प्रोजेक्ट्स पर लगाई रोक
डोमिनिकन गणराज्य के अधिकारियों ने भी अपने द्वीप क्षेत्र के लिए चेतावनी जारी की। हालांकि, प्यूर्टो रिको के लिए पहले जारी किया गया अलर्ट बाद में वापस ले लिया गया। काराकस में भूकंप के झटकों से इमारतें हिलने लगीं तो लोग घबराकर बाहर निकल आए और लंबे समय तक खुली जगहों पर रहे। इमारतों की पूरी-की-पूरी दीवारें ढह जाने के बाद कई लोगों के चेहरे पर दहशत साफ दिखाई दे रही थी। राजधानी के दो इलाकों में धूल के गुबार भी उठते दिखाई दिए। ये ऐसे व्यस्त क्षेत्र हैं, जहां आमतौर पर रेस्तरां और दूसरे कारोबारी प्रतिष्ठानों में काफी चहल-पहल रहती है। गृह मंत्री दियोस्दादो काबेलो ने कहा कि भूकंप के झटके कई राज्यों में महसूस किए गए होंगे। उन्होंने बताया कि काराकस के अल्टामिरा इलाके में मकानों और इमारतों के ढहने के कारण ‘‘स्थिति चिंताजनक’’ बनी हुई है और कई लोगों के घायल होने की आशंका है।
उन्होंने वाहन चालकों से एम्बुलेंस और दूसरे आपातकालीन वाहनों को प्राथमिकता देते हुए उन्हें रास्ता देने की अपील की। काबेलो ने सरकारी टेलीविजन पर कहा, “हम समझते हैं कि लोग बेहद चिंतित और परेशान हैं, लेकिन हम निर्धारित प्रक्रियाओं के तहत राहत और बचाव अभियान शुरू कर रहे हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाई जा सके।” उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा, “बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। एक-दूसरे से संपर्क में रहें और ये सुनिश्चित करें कि किसी को कोई नुकसान न पहुंचे।”
काराकस के निवासी रॉबर्टो डमास ने कहा, “इमारत सचमुच एक ओर से दूसरी ओर हिल रही थी। ये किसी अविश्वसनीय दृश्य जैसा था। भूकंप के झटके बेहद शक्तिशाली थे। हम सड़क पर चल रहे थे और झटकों के कारण डगमगाने लगे। घर के भीतर रखा लगभग सारा सामान गिर गया। भगवान का शुक्र है कि हम सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे।”
 
Your email address will not be published. Required fields are marked *






About Us
Advertise With Us
Privacy Policy
Terms And Conditions
Contact Us

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News