वेनेजुएला की राजधानी कराकास भूकंप (Venezuela Earthquake Today) के तेज झटकों से दहल गई. कुछ ही सेकंड के अंतर पर दो बड़े भूकंप के झटके महसूस किए गए. पहला झटका 7.2 तीव्रता का था और दूसरा 7.5 तीव्रता का दर्ज किया गया. भयानक भूकंप के चलते कई इमारतें जमींदोज़ हो गईं और लोग डरकर अपने घरों से बाहर निकलकर सड़कों पर दौड़ने लगे. वेनेजुएला के गृह मंत्री डियोसदादो काबेलो ने लोगों से अपने घर खाली करने की अपील की है ताकि उनकी सुरक्षा बनी रहे.
इस घटना में बड़े पैमाने पर नुकसान और जनहानि की आशंका जताई जा रही है. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, मरने वालों की संख्या 10 हजार से ज्यादा हो सकती है, हालांकि मौतों के आंकड़ों की पुष्टि अभी नहीं हुई है. भूकंप उस समय आया जब वेनेजुएला में नेशनल हॉलीडे चल रहा है, इसलिए बहुत से लोग अपने घरों में मौजूद थे. भूकंप स्थानीय समय के अनुसार शाम 6:04 बजे आया. इसका केंद्र कराकास के पश्चिम में स्थित मोंटालबान क्षेत्र बताया गया है.
वेनेजुएला के कई दूसरे राज्यों में भी भूकंप (Earthquake Today) के झटके महसूस किए गए. गृह मंत्री ने सरकारी टीवी पर बताया कि देश के कई हिस्से इस भूकंप से प्रभावित हुए हैं. उन्होंने यह भी कहा कि शुरुआती संकेत बताते हैं कि भूकंप की तीव्रता काफी ज्यादा थी. बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में कई इमारतों में दरारें और कुछ जगहों पर इमारतों के ढहने की तस्वीरें देखी गई हैं. इसके बाद लोग डर के कारण अपने घरों में वापस नहीं लौट रहे हैं और सड़कों पर ही रह रहे हैं. भूकंप के झटके पड़ोसी देश बोगोटा तक भी महसूस किए गए. फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है और नुकसान का पूरा आकलन अभी किया जा रहा है.
वेनेजुएला के गृह मंत्री डियोसदादो काबेलो ने बताया कि भूकंप के झटके देश के कई राज्यों में महसूस किए गए हैं. राजधानी कराकास के अल्तामीरा इलाके में घरों और इमारतों को नुकसान पहुंचने और कुछ जगहों पर इमारतें गिरने जैसी चिंताजनक स्थिति सामने आई है.
उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अभी अपने घरों में वापस न जाएं और खुले स्थानों में ही रहें. ऐसा इसलिए कहा गया है क्योंकि भूकंप के बाद फिर से झटके आने का खतरा रहता है, जिसे आफ्टरशॉक कहा जाता है. ये झटके पहले से कमजोर हो चुकी इमारतों को और ज्यादा नुकसान पहुंचा सकते हैं और खतरा बढ़ा सकते हैं.
वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप के बाद अमेरिका ने मदद भेजी है. यूएस विदेश मंत्री ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘वाशिंगटन की ओर से सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन टीम, मेडिकल जरूरतों और मानवीय सहायता वेनेजुएला भेज रहा है.’
वेनेजुएला के गृह मंत्री डियोसडाडो कैबेलो ने कहा कि तेज भूकंपों से देश भर के शहरों में नुकसान हुआ है. कैबेलो ने कहा कि काराकास मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र के पूर्वी हिस्से में कई इमारतें गिर गईं, लेकिन उन्होंने मरने वालों या घायलों के बारे में तुरंत कोई जानकारी नहीं दी. कैबेलो ने वेनेजुएला के लोगों से आने वाले घंटों में इमारतों के अंदर रहने से बचने की अपील की. तेज झटकों के खतरे के कारण इमारतें और गिर सकती हैं, इसलिए लोगों को घरों से बाहर रहने की अपील की गई है. इसके साथ ही, उन्होंने लोगों से शांत रहने और देश के भूकंप के बाद के हालात से निपटने में एकजुट रहने की अपील की.
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.