IPO News: दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क (Elon Musk) की एक और कंपनी शेयर बाजार में लिस्ट होने को तैयार है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार एलन मस्क की अगुवाई वाली स्पेस एक्स का आईपीओ अगले साल यानी 2026 में आ सकता है। कंपनी 1 ट्रिलियन डॉलर के वैल्यूएशन पर 25 बिलियन डॉलर जुटाने का प्रयास करेगी। रिपोर्ट के अनुसार स्पेस एक्स ने बैंकों से आईपीओ के लिए बातचीत शुरू कर दी है। मामले की जानकारी रखने वाले व्यक्ति के अनुसार यह आईपीओ 2026 के जून या जुलाई में आ सकता है। हालांकि, स्पेस एक्स की तरफ से आईपीओ को लेकर कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। बता दें, साल 2020 में एलन मस्क ने कहा था कि स्पेस एक्स का रेवन्यू और ग्रोथ का जब अनुमानित होने लगेगा तब इसकी लिस्ट की जाएगी।
आज तक सिर्फ Saudi Aramco की एक ऐसी कंपनी है जिसका आईपीओ 1 ट्रिलियन डॉलर के वैल्यूएशन पर आया था। इस कंपनी ने मार्केट में 2019 में एंट्री की थी। तब कंपनी का मार्केट कैप 1.7 ट्रिलियन डॉलर का था।
मस्क की अगुवाई वाली कंपनी स्पेस एक्स आईपीओ से जुटाए पैसे को स्पेस आधारित डाटा सेंटर, चिप्स आदि के लिए प्रयोग करेगी। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार 2025 में स्पेस एक्स 15 बिलियन डॉलर का रेवन्यू जनरेट करेगी। अगले साल कंपनी का रेवन्यू 22 बिलियन डॉलर से 24 बिलियन डॉलर के बीच रह सकता है। स्पेस एक्स के रेवन्यू का एक बड़ा हिस्सा स्टारलिंक से आएगा।
बीते हफ्ते खबर आई थी कि कंपनी 800 बिलियन डॉलर के वैल्यूएशन पर शेयरों को बेचने जा रही है। लेकिन मस्क ने शनिवार को इन खबरों का खंडन कर दिया था।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play