—विज्ञापन—
नमस्कार, 11 अगस्त की खबरों में आपका स्वागत है। दिल्ली में झमाझम बारिश हुई। पेरिस ओलंपिक 2024 का समापन हो जाएगा। बीते दिन जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले में सेना के 2 जवान शहीद हुए। देश के पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का निधन हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के इंडिया एग्रीकल्चरल इंस्टीट्यूट में 61 फसलों की 109 किस्मों को जारी रखने के लिए किसानों और वैज्ञानिकों से बातचीत की।
दिल्ली के न्यू अशोक नगर में एक सरकारी स्कूल की दीवार गिरने से कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए। आपको बता दें कि दिल्ली एनसीआर में जमकर बारिश हो रही है, जिससे कई जगहों पर पानी भर गया।
#watch दिल्ली: न्यू अशोक नगर में एक सरकारी स्कूल की दीवार गिरने से कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए। pic.twitter.com/ND2ZwjAUa4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 11, 2024
#watch दिल्ली: न्यू अशोक नगर में एक सरकारी स्कूल की दीवार गिरने से कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए। pic.twitter.com/ND2ZwjAUa4
कोलकाता में लेडी डॉक्टर के रेप और मर्डर मामले में सीएम ममता बनर्जी ने बड़ा एक्शन लिया। ममता सरकार ने रविवार को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के अधीक्षक संजय वशिष्ठ को हटा दिया। डीन बुलबुल मुखोपाध्याय को यह जिम्मेदारी सौंप दी गई। अगले आदेश तक प्रोफेसर डॉ. संजय वशिष्ठ कलकत्ता नेशनल मेडिकल कॉलेज के फिजियोलॉजी विभाग में प्रोफेसर के रूप में कार्य करेंगे।
विनेश फोगाट की अपील के लिए CAS द्वारा समय बढ़ाए जाने पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जो भी फैसला आए, हरियाणा सरकार से हमारी मांग है कि गोल्ड मेडल मिलने जीतना ही उन्हें सम्मान मिलना चाहिए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में फसलों की 109 उच्च उपज देने वाली, जलवायु अनुकूल और जैव-सशक्त किस्में जारी करते हुए किसानों और वैज्ञानिकों से बातचीत की।
#watch | Delhi: Prime Minister Narendra Modi interacts with the farmers and scientists as he releases 109 high-yielding, climate-resilient and biofortified varieties of crops at India Agricultural Research Institute. pic.twitter.com/mZiIgWfOx8
— ANI (@ANI) August 11, 2024
#watch | Delhi: Prime Minister Narendra Modi interacts with the farmers and scientists as he releases 109 high-yielding, climate-resilient and biofortified varieties of crops at India Agricultural Research Institute. pic.twitter.com/mZiIgWfOx8
महाराष्ट्र में शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे के काफिले पर हमला करने के मामले में अपडेट आया है। पुलिस ने 2 अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं, जिसमें 44 लोगों पर भारतीय दंड संहिता के तहत आरोप लगाए गए हैं। पहले मामले में 189 (2), 190, 191(2), 126(1), महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम 1951 की धारा 37 उपधारा (1) (3) के साथ धारा 135 के तहत भी केस दर्ज किया है। 32 महिलाओं समेत 12 पुरुष कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दूसरे मामले में पुलिस अधिनियम 1951 की धारा 61(2) 125, 189(2) 49, 190, 191(2), 324(4) के साथ धारा 37 उपधारा (1)(3) के साथ 135 अविनाश जाधव के साथ एमएनएस कार्यकर्ता प्रीतेश मोरे, आकाश पवार, अरुण जेटलू और मनोज चव्हाण पर आरोप लगाया गया है।
उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर के बाद सोनभद्र में ट्रेन हादसा हुआ है। कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी के 2 डिब्बे पटरी से उतर गए। ट्रेन का इंजन भी पटरी से उतरा है। हादसे की सूचना मिलते ही बिजली विभाग प्रबंधन में खलबली मच गई। मालगाड़ी एनसीएल कोयला खदान से अनपरा थर्मल पावर प्लांट जा रही थी कि रास्ते में शक्ति नगर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गांव बासी में हादसे का शिकार हो गई। रेलवे प्रबंधन ने राहत और बचाव कार्य किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज किसानों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) नई दिल्ली में फसलों की 109 ज्यादा उपज देने वाली, जलवायु अनुकूल और बायोफोर्टिफाइड किस्में लॉन्च की। इस अवसर पर उन्होंने किसानों और वैज्ञानिकों से बातचीत भी की। इन नई फसल किस्मों के महत्व पर चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने कृषि में मूल्य संवर्धन के महत्व पर जोर दिया।
Prime Minister Narendra Modi released 109 high-yielding, climate-resilient and biofortified varieties of crops at India Agricultural Research Institute, New Delhi earlier today. He also interacted with the farmers and scientists on the occasion. Discussing the importance of these… pic.twitter.com/sVTuQcUQmQ
— ANI (@ANI) August 11, 2024
Prime Minister Narendra Modi released 109 high-yielding, climate-resilient and biofortified varieties of crops at India Agricultural Research Institute, New Delhi earlier today. He also interacted with the farmers and scientists on the occasion. Discussing the importance of these… pic.twitter.com/sVTuQcUQmQ
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही मनीष सिसोदिया एक्शन मोड में आ गए हैं। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव की कमान संभाल ली है। आज शाम 6 बजे आम आदमी पार्टी की बड़ी बैठक होगी। मनीष सिसोदिया ने अपने आवास पर यह बैठक बुलाई है और इसमें पार्टी के सभी नेताओं को शामिल होने के निर्देश हैं।
उत्तर प्रदेश के अमेठी शहर में आज कच्चे रिफाइंड तेल से भरा टैंकर बीच सड़क पलट गया और लोग टैंकर से बह रहा रिफाइंड ऑयल लूट कर ले गए। किसी ने बोतल में तो किसी ने बाल्टी में रिफाइंड ऑयल भरा। टैंकर कलकत्ता से दिल्ली जा रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक लोग ऑयल लूट चुके थे। ड्राइवर को मामूली चोटें लगी हैं, लेकिन वह लोगों को तेल ले जाने से रोक नहीं पाया।
हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में आज भारी बारिश से भीषण लैंडस्लाइड हुआ। जम्मू में रामबन इलाके में मेहाद कैफेटेरिया के पास फ्लैश फ्लड आई, जिससे नेशनल हाईवे ब्लॉक हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लाइनें लगी हैं। वहीं हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से लैंडस्लाइड के कारण 5 नेशनल हाईवे से संपर्क टूटा हुआ है।
उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर में आज अलसुबह पुलिस और गौकशों में मुठभेड़ हुई। पुलिस की गोली लगने से 3 गौकश घायल हुए हैं। उनके कब्जे से गौकशी के उपकरण, 3 तमंचे, जिंदा कारतूस और 2 बाइक बरामद हुई हैं। गिरफ्तार किए गए तीनों गौकशों के खिलाफ कई आपराधिक केस दर्ज हैं। बुलन्दशहर कोतवाली देहात और स्वाट टीम ने मिलकर गौकशों के खिलाफ अभियान चलाया।
दिल्ली के पूर्व मंत्री संदीप कुमार को भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में संदीप सिंह ने भाजपा जॉइन की थी, लेकिन आरोप हैं कि संदीप ने अपना बैकग्राउंड और अपने से जुड़ी अहम जानकारियां छिपाकर भाजपा जॉइन की थी। उसके बारे में सच सामने आने के बाद भाजपा हाईकमान ने उसके खिलाफ एक्शन लिया।
कांग्रेस ने हिंडनबर्ग रिसर्च की इस नई रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। कांग्रेस की ओर से बयान जारी करते हुए जयराम रमेश ने कहा है कि अडानी मेगा स्कैम की व्यापक और गहन जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति बननी चाहिए। वहीं तृणमूल कांग्रेस ने सेबी प्रमुख माधबी बुच के इस्तीफे की मांग की है।
हिडेनबर्ग के ताज़ा खुलासे पर हमारा बयान। pic.twitter.com/AZqDuRZrTa
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) August 11, 2024
हिडेनबर्ग के ताज़ा खुलासे पर हमारा बयान। pic.twitter.com/AZqDuRZrTa
जम्मू कश्मीर में आज फिर आतंकियों से मुठभेड़ चल रही है। आज किश्तवाड़ जिले में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई है। दोनों ओर से अंधाधुंध फायरिंग हो रही है। वहीं कश्मीर के अनंतनाग के गडोले वन क्षेत्र में गहन सर्च ऑपरेशन जारी है। बीते दिन अनंतनाग में आतंकियों से मुठभेड़ में भारतीय सेना के 2 जवानों की मौत हो गई थी और 2 नागरिक घायल हो गए थे।
पेरिस ओलिंपिक गेम्स 2024 का आज आखिरी दिन है। भारत ने गेम्स में 6 पदक जीते हैं और रैंकिंग में देश 71वें स्थान पर है। वहीं विनेश फोगाट के विवाद में फैसला अभी आना है। 13 अगस्त के लिए सुनवाई टल गई है। आज क्लोजिंग सेरेमनी में भारतीय दल का नेतृत्व 2 मेडल जीतने वालीं शूटर मनु भाकर और भारतीय हॉकी टीम के अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश करेंगे।
देश के पूर्व विदेश मंत्री के. नटवर सिंह का शनिवार देररात निधन हो गया। उन्होंने 93 साल की उम्र में लंबी बीमारी से जूझने के चलते आखिरी सांस ली। वे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। पिछले कुछ हफ्तों से वे अस्पताल में भर्ती थे। आज दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Edited By
Deepak Pandey
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in