स्पा सेंटर मैनेजर फंदे से लटका मिला, परिजनों बोले – लिव इन रिलेशन के कारण तनाव में था – Dainik Bhaskar

भास्कर न्यूज | प्रतापगढ़
शहर के मंदसौर रोड स्थित एक स्पा सेंटर में गुरुवार सुबह 11 बजे मैनेजर के रूप में कार्यरत 23 वर्षीय कृष उर्फ आशीष माली, निवासी नया मालीपुरा, जावरा (मध्य प्रदेश), कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला।
स्टाफ ने देखा कि कृष के कमरे का दरवाजा भीतर से बंद है और कई बार आवाज देने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल रही। संदेह होने पर जब दरवाजा खोला तो अंदर कृष फंदे से लटका मिला। पुलिस व परिवार को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने कमरे का निरीक्षण किया तथा शव को नीचे उतरवाकर जिला चिकित्सालय की मोर्चरी भेजा। कृष पहले भी वर्षभर तक इसी स्पा सेंटर में काम कर चुका था। वह 10 दिन पूर्व ही अपने घर से लौटकर दोबारा नौकरी पर आया था। मृतक के मौसा बालाराम माली ने बताया कि कृष पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था, लेकिन उसने आत्मघाती कदम उठाया होगा यह किसी ने सोचा भी नहीं था। पुलिस ने कमरे से मृतक का मोबाइल फोन जब्त किया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मोबाइल में कुछ वीडियो मिले हैं, इनमें कृष ने अपनी परेशानी और मानसिक तनाव से जुड़े कारणों का उल्लेख किया है।
परिजनों ने यह भी बताया ​िक वह किसी तलाकशुदा शिवांगी नाम की लड़की के साथ लिव इन रिलेशन में रह रहा था। पिछले दो तीन महीने से वह लड़की किसी अन्य के सम्पर्क में आने से मानसिक तनाव में आ गया। वह कभी शराब नहीं पिता था, लेकिन उसके तनाव में शराब भी पीने लगा था, इसके चलते उसने यह कदम उठाया है। शहर कोतवाल दीपक बंजारा ने बताया कि सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। प्राथमिक जांच में यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मोबाइल की डिजिटल फॉरेंसिक और परिजनों व स्टाफ के बयान ही इस मामले की वास्तविक सच्चाई सामने लाएंगे। आशीष को जब फंदे से उतारकर जिला अस्पताल ले जाया गया, तब डॉक्टर द्वारा जांच के दौरान दाहिने पैर की पेंट की मोरी के ऊपर एक एंड्रॉयड फोन फंसाया हुआ मिला, इससे डॉक्टर ने निकालकर उसके भाई अमित को दिया। अमित ने जेब में रखा व कुछ देर बाद पुलिस को सुपुर्द किया। सूत्रों की माने तो उसमें मृतक ने दो से तीन वीडियो बनाए, इनमें वह किसी लड़की के बारे में जिक्र कर रहा है व कह रहा है यह 1 साल का प्यार था, लेकिन यह किसी और के बहकावे में आकर दूर हो गई।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News