Santkabir Nagar News: सेमरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। विकासखंड की ग्राम पंचायत छंगुलिया बगुलिया में ग्राम प्रधान की मृत्यु के बाद ग्राम पंचायत के कार्यों के संचालन के लिए सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) राधेश्याम चौधरी को प्रशासक नियुक्त किया गया है। इस संबंध में जिलाधिकारी अनुज मलिक ने आदेश जारी किया है।सेमरियावां विकासखंड की ग्राम पंचायत छंगुलिया-बगुलिया के ग्राम प्रधान एवं प्रशासक करम हुसैन की मृत्यु 12 सितंबर 2026 को हो गई थी। इसके बाद ग्राम पंचायत में प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासक की नियुक्ति की आवश्यकता पड़ी। शासनादेश में कहा गया है कि जिन ग्राम पंचायतों में पूर्व में प्रशासनिक समिति का गठन किया गया है अथवा प्रधान का पद रिक्त हो गया है वहां सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को प्रशासक के रूप में नामित किया जाएगा।
इसी क्रम में जिलाधिकारी ने विकास खंड सेमरियावां की ग्राम पंचायत छगुलिया बगुलिया में ग्राम प्रधान का पद रिक्त होने के कारण सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) सेमरियावां को ग्राम पंचायत का प्रशासक नियुक्त किया है।
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play