Entertainment News LIVE: ‘बिग बॉस 18’ में सारा खान ने खोया अपना आपा, सलमान खान के बर्थडे पर रिलीज होगा ‘सिकंदर’ का टीजर – Jansatta

Today’s Trending Entertainment News Live: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ जैसे-जैसे फिनाले के करीब आ रहा है, इसमें मौजूद कंटेस्टेंट्स का एक अलग ही गेम देखने को मिल रहा है। हालिया प्रोमो में सारा खान अपना आपा खोते हुए दिखाई दे रही हैं। वहीं, उनकी वजह से कुछ कंटेस्टेंट्स को चोट भी लग गई है। इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर सेलेब्स ने शोक जताया है। बॉलीवुड के दबंग खान सलमान आज 27 दिसंबर को अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके बर्थडे के खास दिन पर एक्टर की अपकमिंग मूवी ‘सिकंदर’ का टीजर भी रिलीज होने वाला है।
आज 27 दिसंबर को सलमान खान के बर्थडे पर ‘सिकंदर’ का टीजर रिलीज नहीं होगा। इसका ऐलान खुद मेकर्स ने किया है। अब यह टीजर कल यानी 28 दिसंबर को सुबह 11:07 पर आउट होगा। दरअसल, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन की वजह से इसे पोस्टपोन किया है।
सलमान खान के बर्थडे पर आज 27 दिसंबर को उनकी अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ का टीजर रिलीज होने वाला है, जिसे लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। ये टीजर सुबह 11 बजे आने वाला है।
देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। उन्होंने 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। मनमोहन सिंह के निधन की खबर सुनने के बाद हर कोई सदमे में आ गया है। आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स ने भी उनके निधन पर दुख जताया है। पूरी खबर यहां पर पढ़ें
सलमान खान अपने स्टाइल को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं, वो जहां जाते हैं कोई उन्हें भाईजान कहकर बुलाता है तो कोई सल्लू भाई बोलता है। इंडस्ट्री में भी उन्हें इस नाम से जाना जाता है, लेकिन कम ही लोग जानते होंगे कि सल्लू नाम का कनेक्शन जैकी श्रॉफ के साथ है। इसकी कहानी हम आपको बताने वाले हैं। पूरी खबर यहां पर पढ़ें
बॉलीवुड के ‘दबंग खान’ सलमान की लाइफ से जुड़े कई किस्से भी रहे हैं, जो काफी चर्चा में भी रहे हैं। ऐसे में चलिए उनसे जुड़ा एक किस्सा बता रहे हैं, जब उन्हें लड़कियों की लैगिंग्स पहनना पड़ा था। पूरी खबर यहां पर पढ़ें
सलमान खान आज 27 दिसंबर को अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। 3 दशक से ज्यादा समय से इंडस्ट्री पर राज कर रहे एक्टर की नेट वर्थ करोड़ों में है और उन्होंने कहां-कहां निवेश किया हुआ है, चलिए जानते हैं। पूरी खबर यहां पर पढ़ें
बिग बॉस का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें सारा अरफीन खान अपना आपा खोते हुए दिखाई दे रही हैं। दरअसल, घर में ‘टाइम गॉड’ बनने के लिए एक टॉस्क हुआ, जिसमें श्रुतिका अर्जुन को टास्क के लिए संचालक बनाया गया। इसके बाद उन्होंने सारा को इस रेस से बाहर कर दिया, जो उन्हें रास नहीं आया। इसके बाद वह बाकी कंटेस्टेंट के साथ आक्रामक होते हुए नजर आईं और मारपीट करने लगी।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News