धनु राशिफल 14 जून 2026: धनु राशि वालों के लिए दिन रहेगा महत्वपूर्ण, शाम के समय मिलेगी खुशखबरी – Hindustan Hindi News

Sagittarius Daily Horoscope, धनु राशिफल 14 जून 2026: धनु राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। सुबह कुछ कामों को लेकर भागदौड़ रह सकती है। एक-दो ऐसे काम भी सामने आ सकते हैं जिन पर तुरंत ध्यान देना पड़ेगा। हालांकि दिन निकलने के साथ स्थिति संभलती जाएगी। आज किसी पुराने काम को पूरा करने का मौका मिल सकता है, जिससे मन हल्का रहेगा।घर और बाहर दोनों जगह आपकी जरूरत पड़ सकती है। ऐसे में समय को ठीक से बांटकर चलना बेहतर रहेगा। शाम तक दिन पहले से आसान लगने लगेगा। आज का दिन धनु राशि वालों के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। शाम को खुशखबरी भी मिल सकती है।
लव लाइफ आज सामान्य रहेगी। साथी के साथ बातचीत होगी और दिनभर की छोटी-छोटी बातें भी साझा कर सकते हैं। अगर किसी बात को लेकर मन में खटास थी तो उसे दूर करने का मौका मिल सकता है। जो लोग अभी किसी रिश्ते में नहीं हैं, उनकी किसी नए व्यक्ति से बात शुरू हो सकती है। हालांकि अभी किसी नतीजे पर पहुंचने की जल्दी न करें। धीरे-धीरे बात आगे बढ़ने दें।
कामकाज के मामले में दिन ठीक रह सकता है। नौकरी करने वालों को अपने रोज के काम पूरे करने में व्यस्त रहना पड़ सकता है। कोई जरूरी काम समय पर पूरा हो जाए तो राहत मिलेगी। ऑफिस में अपनी बात साफ तरीके से रखना बेहतर रहेगा। कारोबार करने वालों के लिए भी दिन सामान्य है। पुराने ग्राहकों से बातचीत हो सकती है। कोई छोटा काम भी फायदा दे सकता है। लेन-देन से जुड़े मामलों में थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत होगी।
पैसों को लेकर दिन ठीक है। कमाई और खर्च दोनों साथ-साथ चलते रहेंगे। घर की जरूरतों पर कुछ पैसा खर्च हो सकता है। अगर किसी भुगतान का इंतजार है तो उससे जुड़ी कोई खबर मिल सकती है। आज बिना जरूरत के खर्च करने से बचना बेहतर रहेगा। छोटी-छोटी बचत भी आगे चलकर काम आती है।
सेहत को लेकर ज्यादा चिंता की बात नहीं है। बस दिनभर की भागदौड़ की वजह से थकान महसूस हो सकती है। समय पर खाना खाएं और पानी पीते रहें। अगर कई दिनों से आराम नहीं मिला है तो आज थोड़ा समय खुद के लिए भी निकालें। शाम को थोड़ी देर टहलना अच्छा लग सकता है।
आज हर बात का जवाब तुरंत देने की जरूरत नहीं है। कुछ बातें समय के साथ खुद ठीक हो जाती हैं। अपने काम पर ध्यान रखें और बेवजह की टेंशन लेने से बचें। जितना सरल रहेंगे, दिन उतना आसान निकलेगा।
पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।

अनुभव एवं कार्यक्षेत्र

  • 25+ वर्षों का अनुभव – फलित ज्योतिष एवं परामर्श
  • अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
  • विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण

पुरस्कार

Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News

विशेषज्ञता

  1. वैदिक एवं फलित ज्योतिष
  2. रत्न विज्ञान (Gemology)
  3. वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
  4. ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
  5. ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
  6. ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय

आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News