Manmohan Singh Death News LIVE: राजघाट के पास होगा मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार, आधुनिक भारत के जनक थे पूर्… – News18 हिंदी

Live
Manmohan Singh Death News LIVE: कांग्रेस सूत्रो के अनुसार आज देर रात 1 बजे, मनमोहन सिंह की बेटी अमेरिका से लौटेगी. कल सुबह 8 से 10 के बीच AICC में मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा. AICC मुख्यालय में राहुल गांधी, सोनिया गांधी सहित सभी बड़े नेता पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि देंगे.
Manmohan Singh Death News LIVE: दो बार प्रधानमंत्री रहे और 1991 के ऐतिहासिक आर्थिक सुधारों के निर्माता डॉ. मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की आयु में गुरुवार को निधन हो गया. गंभीर हालत में उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराए जाने के कुछ ही देर बाद अस्पताल ने उनके निधन की खबर दी. शुक्रवार को होने वाले सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं. सात दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डॉ मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने उनके आवास पहुंचे. साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली में दिवंगत पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह के आवास पर पहुंचे.
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि उन्हें हमेशा “देश के अच्छे प्रधानमंत्री” के रूप में याद किया जाएगा. उन्होंने कहा “डॉ. मनमोहन सिंह ऐसे प्रधानमंत्री थे जिन्होंने देश को आर्थिक रूप से मजबूत किया, आज देश में जो भी चीजें दिख रही हैं, वह पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की वजह से हैं. आर्थिक नीतियों में उनके द्वारा लिए गए निर्णयों के कारण ही आज हम दुनिया में बराबरी पर हैं. वह कम बोलते थे, लेकिन उस समय उन्होंने जो निर्णय लिए, वे आज हमें दिखाते हैं कि उन्होंने कितनी सावधानी से निर्णय लिए थे.”
कांग्रेस सूत्रो के अनुसार आज देर रात 1 बजे , मनमोहन सिंह की बेटी अमेरिका से लौटेंगी. कल सुबह 8 से 10 के बीच AICC में मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा. AICC मुख्यालय में राहुल गांधी, सोनिया गांधी सहित सभी बड़े नेता पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि देंगे. इसके बाद AICC से ही अंतिम यात्रा शुरू होगी.
राजघाट के पास जहां प्रधानमंत्रियों के अंतिम संस्कार होते हैं वहीं डॉ मनमोहन सिंह का भी अंतिम संस्कार किया जाएगा. चूंकि पीएम के अंतिम संस्कार की पूरी प्रक्रिया में सरकार भी शामिल है इसलिए बहुत बातें मनमोहन सिंह के परिवार और सरकार के ऊपर भी निर्भर करती हैं. सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस अटल बिहारी वाजपेई की तरह ही मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार के लिए जगह की मांग करेगी.
मनमोहन सिंह को 2004 में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार का नेतृत्व करने के लिए चुना गया था, जब गठबंधन ने भाजपा के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार के खिलाफ जीत हासिल की थी. उन्होंने जुलाई 2005 में संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ ऐतिहासिक असैन्य परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर किए. सिंह दूसरे कार्यकाल के लिए लौटे, जो गठबंधन के बढ़ते दबाव और उनकी सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरा था. मनमोहन सिंह एक प्रसिद्ध अर्थशास्त्री, भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर थे, नरसिम्हा राव सरकार में वित्त मंत्री रहै. और जिसने 1990 के दशक की शुरुआत में भारतीय अर्थव्यवस्था को खोला, और 2004 और 2009 में दो बार प्रधानमंत्री बने.
गुवाहाटी (असम): पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर TMC नेता सुष्मिता देव ने कहा, “.. पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है. व्यक्तिगत रूप से यह मेरे लिए बहुत बड़ी क्षति है. वह मेरे स्वर्गीय पिता संतोष महोन देव  जी के बहुत करीबी थे और वह एक ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने लगातार दो वर्षों तक गठबंधन सरकार का नेतृत्व किया… यह देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है और मेरी गहरी सहानुभूति और संवेदना उनके परिवार और दोस्तों के साथ है.”
दिल्ली: कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने कहा, “… पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह आधुनिक भारत के जनक थे… आज सारा देश उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है… उनकी सादगी, सरलता, सौम्य स्वभाव और उनकी मृदु भाषा देश के प्रत्येक व्यक्ति के हृदय पर अंकित है… उन्होंने हमेशा ये माना कि देश में GDP बढ़ाना आवश्यक है लेकिन अगर देश की जनता को उस विकास से नहीं जोड़ा गया तो उसके कोई मायने नहीं हैं…”
Manmohan Singh Death LIVE: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनका निधन देश के लिए एक बड़ा झटका है. उन्होंने कहा, “उन्होंने भारतीय राजनीति में अहम भूमिका निभाई. सामाजिक-आर्थिक क्षेत्र में उन्होंने बड़ा बदलाव लाया और उनकी भूमिका को देश हमेशा याद रखेगा.”
मनमोहन सिंह डेथ न्यूज: अपने शोक संदेश में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, “पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी उन दुर्लभ राजनेताओं में से एक थे, जिन्होंने शिक्षा और प्रशासन की दुनिया में समान रूप से काम किया. सार्वजनिक कार्यालयों में अपनी विभिन्न भूमिकाओं में, उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था को सुधारने में महत्वपूर्ण योगदान दिया. उन्हें राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा, उनके बेदाग राजनीतिक जीवन और उनकी अत्यंत विनम्रता के लिए हमेशा याद किया जाएगा. उनका निधन हम सभी के लिए एक बड़ी क्षति है. मैं भारत के महानतम सपूतों में से एक को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं और उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं.”
Manmohan Singh Death LIVE: कैबिनेट की बैठक ख़त्म हो गई है. कैबिनेट की बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को बैठक में श्रद्धांजलि दी गई . बैठक में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के योगदान को भी याद किया गया. कैबिनेट की बैठक में एक शोक प्रस्ताव भी पारित किया गया है.
मनमोहन सिंह डेथ लाइव: नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री के तौर पर डॉ. मनमोहन सिंह के काम को याद किया और उनके निधन पर शोक जताया. उन्होंने कहा, “मैं उनके मंत्रिमंडल में मंत्री था, उनके कार्यकाल में ही नवीकरण ऊर्जा को पहचाना गया. मुझे उम्मीद है कि उनके द्वारा किए गए काम को आगे बढ़ाया जा सकेगा. अगर कश्मीर में हमारे कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास के लिए कोई कदम उठाया, तो वह डॉ. मनमोहन सिंह थे.”
Manmohan Singh Death LIVE:  AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की. उन्होंने यह भी कहा, “वह पहले प्रधानमंत्री थे जिन्होंने हाशिए पर पड़े समुदायों और मुस्लिम समुदाय के उत्थान के लिए काम किया. उनके निधन से देश ने अपना बेटा खो दिया है.”
मनमोहन सिंह डेथ न्यूज: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, “भारत ने एक महान व्यक्ति और फ्रांस ने एक सच्चा मित्र खो दिया है.” मैक्रों ने आगे कहा, “उन्होंने अपना जीवन अपने देश के लिए समर्पित कर दिया था. हमारी संवेदनाएं उनके परिवार और भारत के लोगों के साथ हैं.”
मनमोहन सिंह डेथ लाइव: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा संजय सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, जिनका 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया, भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न के हकदार हैं. उन्होंने आगे कहा, “महान अर्थशास्त्री और पूर्व प्रधानमंत्री, जिन्होंने भारत की प्रगति के लिए 10 साल तक काम किया, का निधन निश्चित रूप से दुखद समाचार और बड़ी क्षति है. पार्टी की ओर से मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले.”
Manmohan Singh Death LIVE: कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और केसी वेणुगोपाल तथा पार्टी के अन्य नेता दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के आवास पर पहुंचे. एक्स पर एक पोस्ट में राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर दुख व्यक्त किया था और कहा था, “मैंने एक मार्गदर्शक और मार्गदर्शक खो दिया है.”
मनमोहन सिंह की मौत के पर उनके बचपन के दोस्त हंसराज से बातचीत का वीडियो सामने आया है. उन्होंने अमृतसर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि मेरी केयर टेकर ने बताया कि आपके दोस्त मनमोहन सिंह का निधन हो गया. इतना सुनते हीं मेरे आंखों में आंसू आ गए.
पढ़ें पूरी खबर- Manmohan Singh Death: सुनते ही आंखों में आंसू आ गए, बचपन के दोस्त ने क्या कहा?
Manmohan Singh Death LIVE: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि उन्हें हमेशा “देश के अच्छे प्रधानमंत्री” के रूप में याद किया जाएगा. उन्होंने कहा “डॉ. मनमोहन सिंह ऐसे प्रधानमंत्री थे जिन्होंने देश को आर्थिक रूप से मजबूत किया, आज देश में जो भी चीजें दिख रही हैं, वह पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की वजह से हैं. आर्थिक नीतियों में उनके द्वारा लिए गए निर्णयों के कारण ही आज हम दुनिया में बराबरी पर हैं. वह कम बोलते थे, लेकिन उस समय उन्होंने जो निर्णय लिए, वे आज हमें दिखाते हैं कि उन्होंने कितनी सावधानी से निर्णय लिए थे.”
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो संदेश जारी किया है. उन्होंने अपने वीडियो संदेश में कहा, ”मनमोहन जी के निधन से सभी के ह्रदय को गहरी पीड़ा पहुंचाया है. एक राष्ट्र के रूप में हमारे लिए बहुत बड़ी क्षति है. विभाजन के उस दौर में बहुत कुछ खोकर भारत आना और यहां जीवन के हर क्षेत्र में उपलब्धियां प्राप्त करना सामन्य बात नहीं है. अभावों से ऊपर उठकर कैसे ऊंचाइयों को हासिल किया जा सकता है यह उनका जीवन नयी पीढ़ी को सिखाता रहेगा. एक अर्थशास्त्री के रूप में उन्होंने अलग अलग स्तर पर योगदान दिया. जनता के प्रति देश के विकास के प्रति उनका जो कमिटमेंट था उसे हमेशा बहुत सम्मान से देखा जाएगा. मनमोहन सिंह जी का जीवन उनकी ईमानदारी और साधगी का प्रतिबिम्ब था. उनकी विनम्रता, सौम्यता, बौद्धिकता उनके संसदीय जीवन की पहचान बनी.”
मनमोहन सिंह डेथ न्यूज: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, “डॉ. मनमोहन सिंह का निधन एक युग का अंत है. मनमोहन सिंह जी और उनका जीवन, उन्होंने जो योगदान दिया…उन्होंने आगे बढ़कर नेतृत्व किया. उन्हें उनकी ईमानदारी और विनम्रता के लिए याद किया जाता है…उनके सभी दलों में मित्र थे. उन्होंने भारत को सर्वोपरि रखा…वे भारत के सच्चे सपूत थे…”
मनमोहन सिंह डेथ लाइव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डॉ मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने उनके आवास पहुंचे. साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली में दिवंगत पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह के आवास पर पहुंचे.
मनमोहन सिंह डेथ लाइव: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद सरकार द्वारा घोषित राजकीय शोक के कारण उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की शुक्रवार को होने वाली जम्मू यात्रा में फेरबदल किया गया है. धनखड़ को श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित करना था.
मनमोहन सिंह डेथ लाइव: दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने भी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर दुख जताया. एलजी ने कहा कि सिंह एक दूरदर्शी नेता थे और उनका जीवन “आकांक्षी भारत की यात्रा” थी. एलजी ने एक्स पर एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर मेरी गहरी संवेदनाएं. एक दूरदर्शी नेता, जो आम और विनम्र लोगों के बीच से उठे, उनकी यात्रा आकांक्षी भारत की थी. दुख और अपूरणीय क्षति की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके और उनके परिवार के साथ हैं.”
मनमोहन सिंह डेथ न्यूज: दिल्ली की सीएम आतिशी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया. दुख जताते हुए आतिशी ने कहा कि देश ने न सिर्फ एक प्रसिद्ध अर्थशास्त्री खोया है, बल्कि एक ऐसा नेता भी खोया है, जिसकी विद्वता और गरिमा को हमेशा याद रखा जाएगा. आतिशी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से देश ने न सिर्फ एक विश्व प्रसिद्ध अर्थशास्त्री खोया है, बल्कि एक ऐसा नेता भी खोया है, जिसकी विद्वता और गरिमा को हमेशा याद रखा जाएगा. उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति गहरी संवेदना. ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करे”.
मनमोहन सिंह डेथ न्यूज: संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी. संघ ने X पर एक पोस्ट में कहा, ”भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और देश के वरिष्ठ नेता डॉ. सरदार मनमोहन सिंह के निधन से पूरा देश बेहद दुखी है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उनके परिवार और अनगिनत प्रियजनों और प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है. डॉ. मनमोहन सिंह एक साधारण पृष्ठभूमि से आने के बावजूद देश के सर्वोच्च पद पर आसीन हुए. प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. सिंह का भारत के लिए योगदान हमेशा याद किया जाएगा. हम ईश्वर से दिवंगत आत्मा को सद्गति प्रदान करने की प्रार्थना करते हैं.”
मनमोहन सिंह डेथ लाइव: कांग्रेस सूत्रो के अनुसार आज देर रात 1 बजे , मनमोहन सिंह की बेटी अमेरिका से लौटेगी. कल सुबह 8 से 10 के बीच AICC में मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा. AICC मुख्यालय में राहुल गांधी, सोनिया गांधी सहित सभी बड़े नेता पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि देंगे. इसके बाद AICC से ही अंतिम यात्रा शुरू होगी.
राजघाट के पास जहां प्रधानमंत्रियों के अंतिम संस्कार होते हैं वहीं डॉ मनमोहन सिंह का भी अंतिम संस्कार किया जाएगा. चूंकि पीएम के अंतिम संस्कार की पूरी प्रक्रिया में सरकार भी शामिल है इसलिए बहुत बातें मनमोहन सिंह के परिवार और सरकार के ऊपर भी निर्भर करती हैं. सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस अटल बिहारी वाजपेई की तरह ही मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार के लिए जगह की मांग करेगी.
Manmohan Singh Death News LIVE: दो बार प्रधानमंत्री रहे और 1991 के ऐतिहासिक आर्थिक सुधारों के निर्माता डॉ. मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की आयु में गुरुवार को निधन हो गया. गंभीर हालत में उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराए जाने के कुछ ही देर बाद अस्पताल ने उनके निधन की खबर दी. शुक्रवार को होने वाले सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं. सात दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डॉ मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने उनके आवास पहुंचे. साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली में दिवंगत पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह के आवास पर पहुंचे.
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि उन्हें हमेशा “देश के अच्छे प्रधानमंत्री” के रूप में याद किया जाएगा. उन्होंने कहा “डॉ. मनमोहन सिंह ऐसे प्रधानमंत्री थे जिन्होंने देश को आर्थिक रूप से मजबूत किया, आज देश में जो भी चीजें दिख रही हैं, वह पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की वजह से हैं. आर्थिक नीतियों में उनके द्वारा लिए गए निर्णयों के कारण ही आज हम दुनिया में बराबरी पर हैं. वह कम बोलते थे, लेकिन उस समय उन्होंने जो निर्णय लिए, वे आज हमें दिखाते हैं कि उन्होंने कितनी सावधानी से निर्णय लिए थे.”
कांग्रेस सूत्रो के अनुसार आज देर रात 1 बजे , मनमोहन सिंह की बेटी अमेरिका से लौटेंगी. कल सुबह 8 से 10 के बीच AICC में मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा. AICC मुख्यालय में राहुल गांधी, सोनिया गांधी सहित सभी बड़े नेता पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि देंगे. इसके बाद AICC से ही अंतिम यात्रा शुरू होगी.
राजघाट के पास जहां प्रधानमंत्रियों के अंतिम संस्कार होते हैं वहीं डॉ मनमोहन सिंह का भी अंतिम संस्कार किया जाएगा. चूंकि पीएम के अंतिम संस्कार की पूरी प्रक्रिया में सरकार भी शामिल है इसलिए बहुत बातें मनमोहन सिंह के परिवार और सरकार के ऊपर भी निर्भर करती हैं. सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस अटल बिहारी वाजपेई की तरह ही मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार के लिए जगह की मांग करेगी.
मनमोहन सिंह को 2004 में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार का नेतृत्व करने के लिए चुना गया था, जब गठबंधन ने भाजपा के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार के खिलाफ जीत हासिल की थी. उन्होंने जुलाई 2005 में संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ ऐतिहासिक असैन्य परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर किए. सिंह दूसरे कार्यकाल के लिए लौटे, जो गठबंधन के बढ़ते दबाव और उनकी सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरा था. मनमोहन सिंह एक प्रसिद्ध अर्थशास्त्री, भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर थे, नरसिम्हा राव सरकार में वित्त मंत्री रहै. और जिसने 1990 के दशक की शुरुआत में भारतीय अर्थव्यवस्था को खोला, और 2004 और 2009 में दो बार प्रधानमंत्री बने.

2025 की 7 मोस्ट अवेटेड फिल्में, एक के बाद एक टूटेंगे कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, 5 साल से है 3 नंबर वाली का इंतजार
7 विलेन और 1 हीरो, क्लाइमैक्स में सबसे बड़े गुंडे को मारता है छोटा बच्चा, ब्लॉकबस्टर थी 7.5 रेटिंग वाली ये फिल्म
रेलगाड़ी से लेकर डायनासोर झूले देख बच्चे हो जाएंगे खुश, नए साल में बनाएं चिल्ड्रन पार्क घूमने का प्लान
साइकिलिंग करने की सोच रहे हैं? आ जाइए रांची के इन तीन ट्रैक पर! बिना असुविधा के 5 किमी करें सैर…
जूता पॉलिश करने वाला की बेटी बनी मिस छत्तीसगढ़, परिवार और शहर का बढ़ाया मान
मनाली घूमने के बाद शिमला रवाना हुए राज ठाकरे, जाते समय मंडी में किया ब्रेकफास्ट 
25 करोड़ खर्चकर मेकर्स ने बनाई ऐसी फिल्म, OTT पर मच गया हंगामा, पलक झपकने नहीं देगा झामफाड़ एक्शन
मनमोहन सिंह के साथ परछाईं की तरह साथ रहते थे योगी के यह मंत्री, निधन पर हुए भावुक, शेयर की अनसीन PICS
Manmohan Singh Death News: आगे खरगे, पीछे सोनिया तब राहुल, मनमोहन को देखते ही कैसे सबकी आंखें हो गईं नम
लाइव ब्लॉग
2 hours ago
a day ago

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News