UPSC प्रील‍िम्स पेपर भी लीक? कोच‍िंग के स्टडी मटेरियल से मैच हो रहे 100 में से 82 सवाल, NSUI का दावा – AajTak

Feedback
नीट (NEET) के बाद अब देश की सबसे प्रतिष्ठित सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (UPSC Prelims 2026) को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है. कांग्रेस के छात्र संगठन नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) ने परीक्षा में गड़बड़ी और संभावित पेपर लीक की आशंका जताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं.
संगठन ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) से इस मामले में तुरंत स्थिति साफ करने को कहा है और एक निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है.
कोचिंग के नोट्स से हूबहू सवाल मिलने का दावा
NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने बेहद संगीन आरोप लगाते हुए कहा है कि यूपीएससी प्रीलिम्स 2026 के पेपर में पूछे गए 100 सवालों में से 82 सवाल ‘अनंतम आईएएस’ (Anantam IAS) नाम के कोचिंग इंस्टीट्यूट के स्टडी मटेरियल से हूबहू मेल खा रहे हैं.
विनोड जाखड़ के मुताबिक, कई सवाल न सिर्फ नोट्स के कंटेंट (विषय-वस्तु) से पूरी तरह मेल खाते हैं, बल्कि उनकी भाषा, शब्दों की बनावट और पेश करने का तरीका भी बिल्कुल वैसा ही है.
एग्जाम के बाद नोट्स बदलने का आरोप
विनोद जाखड़ ने एक और चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा कि परीक्षा संपन्न होने के बाद संबंधित कोचिंग संस्थान के नोट्स में कुछ बदलाव (Modify) किए गए और स्टडी मटेरियल से जुड़ी तारीखों को भी कथित तौर पर बदला गया. NSUI का कहना है कि इन संदिग्ध गतिविधियों के कारण कोचिंग संस्थानों और परीक्षा आयोजित करने वाले सिस्टम के बीच किसी बड़ी मिलीभगत का शक गहरा जाता है.
देश के लाखों युवाओं का विश्वास UPSC जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा पर टिका हुआ है, लेकिन आज वही विश्वास सवालों के घेरे में है।
यदि किसी एक कोचिंग संस्थान के कंटेंट से 100 में से 82 प्रश्न आते हैं, तो यह मात्र एक संयोग नहीं बल्कि गंभीर जांच का विषय है। युवा जानना चाहते हैं कि उनकी… pic.twitter.com/crWh5qelmh
NSUI ने की पारदर्शी जांच की मांग
इस पूरे मामले को बेहद संवेदनशील और गंभीर बताते हुए NSUI ने फैसला किया है कि वे इस पर विस्तृत स्पष्टीकरण के लिए सीधे यूपीएससी (UPSC) को पत्र लिखेंगे. संगठन ने आयोग से पुरजोर मांग की है कि देश के लाखों अभ्यर्थियों के मन में पैदा हुए डर और चिंताओं को दूर करने के लिए इन आरोपों की पारदर्शी और निष्पक्ष जांच कराई जाए.
नोट: इस पूरे विवाद और लगाए गए आरोपों पर संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तरफ से फिलहाल अब तक कोई आधिकारिक बयान या प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News