Uttarakhand News: उत्तराखंड के एडवेंचर स्पोर्ट्स को मिल रही पहचान, गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी झलक – Zee News Hindi

Republic Day Parade: उत्तराखंड राज्य की झांकी गणतंत्र दिवस परेड-2025 में प्रदर्शित की जाएगी. इस झांकी में उत्तराखंड के साहसिक खेलों जैसे रॉक क्लाइम्बिंग, पैराग्लाइडिंग, और रिवर राफ्टिंग को दिखाया जाएगा. यह झांकी उत्तराखंड की संस्कृति और परंपराओं को भी प्रदर्शित करेगी.
Trending Photos
Uttarakhand News: गणतंत्र दिवस परेड-2025 के लिए नई दिल्ली में कर्तव्य पथ पर प्रदर्शित की जाने वाली झांकी में उत्तराखंड राज्य साहसिक खेल (एडवेंचर स्पोर्ट्स) का भारत सरकार ने अंतिम चयन कर लिया है. 21 दिसंबर 2024 को उत्तराखण्ड राज्य की झांकी के डिजायन, मॉडल और संगीत को उत्कृष्ट पाए जाने के बाद यह निर्णय लिया गया.

गणतंत्र दिवस परेड के लिये अंतिम चयन 
इस बार उत्तराखण्ड राज्य सहित कुल 15 प्रदेशों की झांकी का गणतंत्र दिवस परेड के लिए अंतिम चयन हुआ है. इसमें आंध्र प्रदेश, बिहार, गोवा, गुजरात, हरियाणा, झारखण्ड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, पंजाब, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल सहित चण्डीगढ़ सहित दादर नागर हवेली एवं दमन व दीव केंद्रशासित प्रदेश का चयन किया गया है.

रॉक क्लाइम्बिंग शामिल
उत्तराखण्ड राज्य की झांकी में इस बार झांकी के अग्र भाग में प्रसिद्ध एपण आर्ट को बनाते हुए उत्तराखण्डी परिधान में महिला को दिखाया जाएगा. झांकी के मध्य व पिछले भाग में साहसिक खेलों जैसे रॉक क्लाइम्बिंग, पैराग्लाइडिंग, बन्जी जम्पिंग, हिल साइकलिंग, ट्रैकिंग, रिवर राफ्टिंग, औली में स्कीइंग और ऋषिकेश में जिप-लाइनिंग और रॉक क्लाइम्बिंग को दिखाने की तैयारी है.

20 साल की झांकियों का लेखाजोखा :-
वर्ष 2003    – फुलदेई
वर्ष 2005    – नंदा राजजात
वर्ष 2006    – फूलों की घाटी
वर्ष 2007    – कार्बेट नेशनल पार्क
वर्ष 2009    – साहसिक पर्यटन 
वर्ष 2010    – कुम्भ मेला हरिद्वार 
वर्ष 2014    – जड़ी बूटी
वर्ष 2015    – केदारनाथ
वर्ष 2016    – रम्माण
वर्ष 2018    – ग्रामीण पर्यटन
वर्ष 2019   – अनाशक्ति आश्रम (कौसानी प्रवास एवं अनाशक्ति)
वर्ष 2021  – केदारखण्ड  (तृतीय स्थान प्राप्त)
वर्ष 2022    – प्रगति की ओर बढ़ता उत्तराखण्ड
वर्ष 2023    – मानसखण्ड (प्रथम स्थान प्राप्त) 
यह भी पढ़ें : जन्म लेते ही राजा बनने की भविष्यवाणी, 72 साल का पूरा हुआ सपना, जानें उत्तराखंड के पहले मुख्यमंत्री की कहानी

उत्तराखण्ड के ताजा समाचार के लिए जी न्यूज से जुड़े रहें. यहां पढ़ें Uttarakhand News और Dehradun Breaking News in Hindi सबसे पहले ZEE UPUK पर. उत्तराखण्ड की हर ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट न्यूज हमारे पास, पाएं यूपी के नवीनतम समाचार और सबसे पहले खबर!
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News