Weather Today: दिल्ली-NCR में बदला मौसम, तेज हवाओं के साथ बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट – AajTak

Feedback
राजधानी राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम का मिजाज बदल गया है. नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद समेत एनसीआर के इलाकों में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी और कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो रही है.
इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी कर दिया है. अगले कुछ घंटों में दिल्ली और आस-पास के इलाकों में तेज हवाएं चलने, बिजली चमकने और हल्की बारिश होने की संभावना है. वहीं, रोहतक से दिल्ली तक बादलों का गुबार है.
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, रोहतक के ऊपर एक ताजा और तेज कन्वेक्टिव क्लाउडमास (बादलों का समूह) दक्षिण-पूर्व दिशा में आगे बढ़ा है. बादलों के गुबार के असर से दिल्ली-एनसीआर के ज्यादातर इलाकों में बारिश और बूंदाबांदी देखने को मिल रही है. 
#WATCH | Rain lashes parts of Delhi NCR. Visuals from the T3 terminal of IGI Airport. pic.twitter.com/XdRSgddOlv
किन इलाकों में आंधी-बारिश का अलर्ट?
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली के बवाना, राजौरी गार्डन, पटेल नगर, सफदरजंग, लोधी रोड, बुद्ध जयंती पार्क, राष्ट्रपति भवन, राजीव चौक, आईटीओ, कालकाजी, तुगलकाबाद और हरियाणा के रोहतक, खरखोदा, पलवल एवं आस-पास के इलाकों में अगले कुछ घंटों में आंधी-बारिश की संभावना है.
IMD ने तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है. मौसम विभाग के मुताबिक,  60-70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जो 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती हैं. हल्की बारिश के साथ गरज-चमक का भी अलर्ट है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News