Manmohan Singh Death News LIVE: घर पहुंचा पूर्व PM मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर, इंडियन क्रिकेट टीम ने दी श्… – News18 हिंदी

Manmohan Singh Health News LIVE: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार रात 9:51 बजे दिल्ली के एम्स में निधन हो गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें “भारत के सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक” बताया.
नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार रात अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया. मनमोहन सिंह को गुरुवार की शाम तबीयत बिगड़ने पर दिल्ली AIIMS में भर्ती कराया गया था. वह दो बार देश के प्रधानमंत्री रहे. उन्होंने मई 2004 से मई 2014 तक केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) सरकार का नेतृत्व किया.
उनकी मृत्यु के बारे में एक बयान जारी कर कहा गया है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्हें उम्र संबंधी स्वास्थ्य कारणों की वजह से गुरुवार (26 दिसंबर 2024) शाम को आठ बजकर छह मिनट पर AIIMS में भर्ती कराया गया था.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें “भारत के सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक” बताया, जिनकी विरासत देश के इतिहास में अमर रहेगी. कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि मनमोहन सिंह ने असीम बुद्धिमत्ता और ईमानदारी के साथ भारत का नेतृत्व किया. उन्होंने कहा कि सिंह के निधन से उन्होंने एक मार्गदर्शक खो दिया है.
मनमोहन सिंह डेथ न्यूज : नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री के तौर पर डॉ. मनमोहन सिंह के काम को याद किया. साथ ही उन्होंने उनके निधन पर शोक जताया. उन्होंने कहा, “मैं उनके मंत्रिमंडल में मंत्री था, उनके कार्यकाल में ही नवीकरण ऊर्जा को पहचाना गया. मुझे उम्मीद है कि उनके द्वारा किए गए काम को आगे बढ़ाया जा सकेगा. अगर कश्मीर में हमारे कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास के लिए कोई कदम उठाया, तो वह डॉ. मनमोहन सिंह थे.”
मनमोहन सिंह डेथ लाइव: आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, जिनका 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया, भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न के हकदार हैं. उन्होंने आगे कहा, “महान अर्थशास्त्री और पूर्व प्रधानमंत्री, जिन्होंने भारत की प्रगति के लिए 10 साल तक काम किया, का निधन निश्चित रूप से दुखद समाचार और बड़ी क्षति है. पार्टी की ओर से मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले.”
मनमोहन सिंह डेथ लाइव: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो संदेश जारी किया है. उन्होंने अपने वीडियो संदेश में कहा, ”मनमोहन जी के निधन से सभी के ह्रदय को गहरी पीड़ा पहुंचाया है. एक राष्ट्र के रूप में हमारे लिए बहुत बड़ी क्षति है. विभाजन के उस दौर में बहुत कुछ खोकर भारत आना और यहां जीवन के हर क्षेत्र में उपलब्धियां प्राप्त करना सामन्य बात नहीं है. अभावों से ऊपर उठकर कैसे ऊंचाइयों को हासिल किया जा सकता है यह उनका जीवन नयी पीढ़ी को सिखाता रहेगा. एक अर्थशास्त्री के रूप में उन्होंने अलग अलग स्तर पर योगदान दिया. जनता के प्रति देश के विकास के प्रति उनका जो कमिटमेंट था उसे हमेशा बहुत सम्मान से देखा जाएगा. मनमोहन सिंह जी का जीवन उनकी ईमानदारी और साधगी का प्रतिबिम्ब था. उनकी विनम्रता, सौम्यता, बौद्धिकता उनके संसदीय जीवन की पहचान बनी.”
मनमोहन सिंह डेथ लाइव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, डॉ मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने उनके आवास पहुंचे. साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली में दिवंगत पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह के आवास पर पहुंचे. सभी ने मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी. इस दौरान मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर इस दौरान मौजूद थीं.
मनमोहन सिंह डेथ लाइव: कांग्रेस सूत्रो के अनुसार आज देर रात 1 बजे , मनमोहन सिंह की बेटी अमेरिका से लौटेगी. कल सुबह 8 से 10 के बीच AICC में मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा. AICC मुख्यालय में राहुल गांधी, सोनिया गांधी सहित सभी बड़े नेता पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि देंगे. इसके बाद AICC से ही अंतिम यात्रा शुरू होगी.
राजघाट के पास जहां प्रधानमंत्रियों के अंतिम संस्कार होते हैं वहीं डॉ मनमोहन सिंह का भी अंतिम संस्कार किया जाएगा. चूंकि पीएम के अंतिम संस्कार की पूरी प्रक्रिया में सरकार भी शामिल है इसलिए बहुत बातें मनमोहन सिंह के परिवार और सरकार के ऊपर भी निर्भर करती हैं. सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस अटल बिहारी वाजपेई की तरह ही मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार के लिए जगह की मांग करेगी.
मनमोहन सिंह डेथ लाइव: क्रिकेटर इरफान पठान ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि दी. उन्होंने एक्स पर पोस्ट में कहा, “भारत और इसकी अर्थव्यवस्था डॉ. मनमोहन सिंह जी के उल्लेखनीय योगदान के लिए हमेशा उनकी ऋणी रहेगी. उनकी आत्मा को शांति मिले. उनके परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना.”
मनमोहन सिंह डेथ लाइव: क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने कहा, “जो चीज उन्हें सबसे अलग बनाती थी, वह थी संकट के समय में उनका शांत और स्थिर नेतृत्व, जटिल राजनीतिक परिदृश्यों को संभालने की उनकी क्षमता और भारत की क्षमता में उनका अटूट विश्वास. देश डॉ. साहब को उनके योगदान के लिए हमेशा याद रखेगा.”
मनमोहन सिंह डेथ लाइव: शिवसेना (UBT) के आदित्य ठाकरे ने “राजनीति में सच्चे सज्जन” डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के बाद उनके साथ अपनी संक्षिप्त मुलाकात को सोशल मीडिया पर साझा किया. उन्होंने कहा, “उनके निवास पर उनसे मेरी संक्षिप्त मुलाकात ने मुझ पर एक अमिट छाप छोड़ी, कि कैसे प्रधानमंत्री अपने नाम और कार्यकाल के साथ बहुत सारी उपलब्धियों के बावजूद वास्तव में विनम्र, शालीन और गरिमामय हो सकते हैं.”
उन्होंने 90 के दशक में पूर्व प्रधानमंत्री के प्रभाव के बारे में भी बात की और कहा, “मेरे जैसे व्यक्ति के लिए, जो 90 के दशक में पैदा हुआ था, भारत का दुनिया के लिए खुलना और इसके विपरीत, एक ऐसे दशक में बड़ा होने जैसा था, जहां हर दिन नया था, और दुनिया घर के करीब आ गई थी, जिसका श्रेय उन्हें जाता है.”
मनमोहन सिंह डेथ लाइव: भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दूसरे दिन पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सम्मान में काली पट्टियां पहनीं. मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. BCCI ने एक बयान में कहा, “भारतीय टीम पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के सम्मान में काली पट्टियां पहन रही है.”
राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्म ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर गुरुवार को दुख जताया और कहा कि मनमोहन सिंह को राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा, उनके बेदाग राजनीतिक जीवन और उनकी विनम्रता के लिए हमेशा याद किया जाएगा. राष्‍ट्रपति मुर्मू ने सोशल एक्स पर पोस्ट किया, ‘पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह उन चुनिंदा राजनेताओं में से एक थे, जिन्होंने शिक्षा और प्रशासन की दुनिया में भी समान सहजता से काम किया. सार्वजनिक पदों पर अपनी विभिन्न भूमिकाओं में उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया.’
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो चुका है. वह 92 साल के थे. उनके निधन को देखते हुए 7 दिन के राष्‍ट्रीय शोक का ऐलान किया गया है. डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्‍कर पूरे स्‍टेट ऑनर के साथ किया जाएगा.
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए गुरुवार को कहा कि उन्होंने भारत के आर्थिक परिदृश्य को पूरी तरह से बदल दिया. उपराष्ट्रपति सचिवालय ने धनखड़ के हवाले से कहा, ‘मनमोहन सिंह ने साहसपूर्वक हमारे देश को महत्वपूर्ण परिवर्तन के दौर में संभाला और विकास तथा समृद्धि के नए रास्ते खोले.’ मनमोहन सिंह को 1991 में भारत के आर्थिक उदारीकरण के वास्तुकार के रूप में जाना जाता है. धनखड़ राज्यसभा के सभापति भी हैं. मनमोहन सिंह उच्च सदन के पूर्व सदस्य थे.
कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा, ‘मेरे जैसे युवा सांसद के लिए शायद इससे बड़ी फख्र की बात और क्या हो सकती है कि राज्यसभा में मनमोहन सिंह की सीट के पास सीट एलॉट हुई. वो एकाध बार सदन में अपनी व्हील चेयर पर आए तो बड़े अदब से उन्हें बार’बार देखता रहा, कितनी सादगी थी शख़्सियत में. अलविदा डॉ. साहब, मैं आने वाली नई पीढ़ी को गर्व से बताया करूंगा कि मैंने डॉ. मनमोहन सिंह साहब के साथ बैठ कर संसद की कार्यवाही में हिस्सा लिया.
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने वित्‍त मंत्री के साथ ही प्रधानमंत्री के तौर पर भी देश पर अमिट छाप छोड़ी थी. उनके निधन की सूचना से आम से लेकर खास तक सभी शोक संतप्‍त हैं. दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री आतिशी मर्लेना ने शुक्रवार को होने वाले अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं.
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर पूरा देश स्‍तब्‍ध है. देश के महान सपूत के निधन के बाद देश में 7 दिन के राष्‍ट्रीय शोक का ऐलान किया गया है. इस दौरान तिरंगा आधा झुका रहेगा. शुक्रवार सुबह को केंद्रीय कैबिनेट की मीटिंग भी होनी है.
डॉक्‍टर मनमोहन सिंह के निधन के बाद देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है. अब लोग उनका अंतिम दर्शन के अभिलाषी हैं. बताया जा रह है कि मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को पार्टी मुख्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा जा सकता है, लेकिन आखिरी फैसला उनके परिवार से बात के बाद लिया जाएगा.
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का दिल्‍ली एम्‍स में रात 9:51 बजे निधन हो गया. बताय जा रहा है कि उनके पार्थ‍िव शरीर को अगले 30 से 40 मिनट में एम्‍स से उनके घर लाया जा सकता है. दिल्‍ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि इसकी तैयारियां चल रही हैं.
लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिड़ला ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्‍टर मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया है. उन्‍होंने एक्‍स पर लिखा, ‘देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन अत्यंत दुखद है. प्रख्यात अर्थशास्त्री और प्रबुद्ध राजनेता होने के साथ ही अपने सौम्य और सरल व्यवहार के लिए वे सदैव स्मृतियों में रहेंगे. एक कुशल प्रशासक, वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने दशकों तक राष्ट्र की सेवा की. पीड़ा की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं डॉ. सिंह के परिवार के साथ हैं. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान प्रदान करें. शोकसंतप्त परिजनों और देशवासियों को संबल दें…ॐ शांति.’
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन की खबर से पूरा देश शोक में डूब गया है. इस बीच, सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने मनमोहन सिंह की पत्‍नी गुरशरण कौर से बात की है. बता दें कि गुरशरण कौर पहले ही दिल्‍ली एम्‍स पहुंच गई थीं.
अविभाजित भारत (अब पाकिस्तान) के पंजाब प्रांत के गाह गांव में 26 सितंबर 1932 को गुरमुख सिंह और अमृत कौर के घर जन्मे मनमोहन सिंह ने साल 1948 में पंजाब में अपनी मैट्रिक की पढ़ाई पूरी की. उनका शैक्षणिक करियर उन्हें पंजाब से ब्रिटेन के कैंब्रिज तक ले गया जहां उन्होंने 1957 में अर्थशास्त्र में प्रथम श्रेणी ऑनर्स की डिग्री हासिल की. ​मनमोहन ​सिंह ने इसके बाद 1962 में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के नाफील्ड कॉलेज से अर्थशास्त्र में ‘डी.फिल’ की उपाधि प्राप्त की.
नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार रात अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया. मनमोहन सिंह को गुरुवार की शाम तबीयत बिगड़ने पर दिल्ली AIIMS में भर्ती कराया गया था. वह दो बार देश के प्रधानमंत्री रहे. उन्होंने मई 2004 से मई 2014 तक केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) सरकार का नेतृत्व किया.
उनकी मृत्यु के बारे में एक बयान जारी कर कहा गया है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्हें उम्र संबंधी स्वास्थ्य कारणों की वजह से गुरुवार (26 दिसंबर 2024) शाम को आठ बजकर छह मिनट पर AIIMS में भर्ती कराया गया था.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें “भारत के सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक” बताया, जिनकी विरासत देश के इतिहास में अमर रहेगी. कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि मनमोहन सिंह ने असीम बुद्धिमत्ता और ईमानदारी के साथ भारत का नेतृत्व किया. उन्होंने कहा कि सिंह के निधन से उन्होंने एक मार्गदर्शक खो दिया है.

गुलाब की जड़ में डालें आधा कप ये देसी खाद… फूलों से भर जाएगा बगीचा! घर पर Free में ऐसे करें तैयार
कई युगों पुराने इस मंदिर की रखवाली कर रहीं मधुमक्खियां
Bonfire Night: रांची में खुले आसमां तले लीजिए बोनफायर का मजा, खाने-पीने की भी सुविधा… ये हैं टॉप 5 लोकेशन
कभी भी पेड़ पर नहीं बैठती है यह पक्षी, तेज दौड़ लगाने में है माहिर, आवाज ऐसी मानो पूछ रही हो 'Did it do it'? 
Medicinal Plant: दिल की बीमारी से छुटकारा दिलाएगा ये जंगली फल, स्वाद ऐसा कि मुंह में भर जाएगा पानी
दिल्ली-NCR में बारिश और ठंड का डबल अटैक… सड़कों पर कहीं जाम कहीं सन्नाटा! देखें फोटो
ब्लॉकबस्टर देने वाली एक्ट्रेस, ऋषि कपूर संग मनहूस कहलाई जोड़ी, 3 फिल्मों में किया साथ काम, तीनों हुई सुपरफ्लॉप
इस देवता को कर लिया खुश तो आसपास नहीं आएंगे दु:ख-दर्द
1600 करोड़ कमाने वाली 'पुष्पा 2', इस मामले में 'स्त्री 2' को नहीं दे पा रही टक्कर, 120 दिनों से जारी है जलवा
लाइव ब्लॉग
7 minutes ago
9 hours ago
9 hours ago
a day ago

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News