Bihar Election 2025, नाथनगर विधानसभा सीट पर जनसुराज और आरजेडी के बीच टक्कर, चल रही काउंटिंग – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Bihar Chunav 2025: इस बार फिर भागलपुर जिले की नाथनगर विधानसभा सीट पर LJP के मिथुन कुमार ने 24 हजार के करीब वोटों से जीत दर्ज की है. नाथनगर विधानसभा सीट पर लोक जन शक्ति पार्टी के मिथुन कुमार का जलवा पहले राउंड से रहा. मिथुन ने अंतिम राउंड तक बढ़त बनाए रखी. वह नाथनगर की सीट से सिकंदर साबित हुए है.
2020 के नाथनगर विधानसभा चुनाव में मुकाबला काफी रोचक रहा. विजेता अली अशरफ सिद्दीकी (आरजेडी) रहे थे. उनको 78,832 वोट मिले थे. जदयू के लक्ष्मी कांत मंडल को 71,076 वोट मिले थे. तीसरे स्थान पर अमर नाथ प्रसाद उर्फ अमर सिंह कुशवाह रहे थे. इस जीत के साथ आरजेडी ने नाथनगर में जदयू की लगातार जीत की परंपरा को तोड़ दिया था.
नाथनगर विधानसभा क्षेत्र का चुनावी इतिहास उतार-चढ़ाव भरा रहा है. 2000 के बाद के छह चुनावों में लगातार जनता दल (यूनाइटेड) ने इस सीट पर कब्जा बनाए रखा, जिसमें से एक बार समता पार्टी के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की थी. हालांकि, 2020 में लोजपा के अलग होने और आरजेडी-जदयू के बीच बदलते समीकरणों का असर नाथनगर पर भी दिखा और इस बार मतदाताओं ने बदलाव का मन बनाया.
नाथनगर विधानसभा सीट एक मिश्रित आबादी वाला क्षेत्र है, जहां ग्रामीण और शहरी, दोनों प्रकार के मतदाता निर्णायक भूमिका निभाते हैं. 2020 में यहां कुल मतदाता 3,26,124 थे. इस सीट पर 22 फीसदी मुस्लिम मतदाता है. 2024 के लोकसभा चुनाव तक मतदाताओं की संख्या बढ़कर 3,40,735 तक है. मुस्लिम और पिछड़ा वर्ग के मतदाता यहां के चुनावी समीकरणों को गहराई से प्रभावित करते हैं.
ये भी पढ़ें: NDA(100) MGB (71) | Bihar Election Result 2025 LIVE Updates: रुझानों में NDA का आकंड़ा 100 के पार, MGB 71 सीटों पर आगे

नाथनगर विधानसभा सीट पर LJP के मिथुन कुमार ने 24 हजार के करीब वोटों से जीत दर्ज की.
नाथनगर विधानसभा सीट पर लोक जन शक्ति पाटी के मिथुन कुमार 16 हजार वोटों से आगे, 10 राउंड की काउंटिंग पूरी

नाथनगर विधानसभा सीट पर लोक जन शक्ति पार्टी के मिथुन कुमार आगे. पहले राउंट में वह 4 हजार से अधिक वोट से बढ़त बनाए हुए है.

न्यूज 24 पर पढ़ें बिहार, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News