Donald Trump की टिप्पणी पर Iran का पलटवार, कहा- US के पास न सभ्यता है, न सम्मान – Prabhasakshi

बिज़नेस
स्पोर्ट्स
राज्यों से
शहरों से
मिसाल बेमिसाल
लाइफस्टाइल
मनोरंजन जगत
राजनीति
धर्म
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान पर ईरान ने रविवार को बहुत कड़ा ऐतराज जताया है, जिसमें ट्रंप ने दावा किया था कि अगर अमेरिका चाहे तो ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में जुटे वहां के पूरे बड़े नेतृत्व को एक ही बार में खत्म कर सकता है। ईरान ने ट्रंप के इस दावे की कड़ी आलोचना की है।

आर्मेनिया में मौजूद ईरान के दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिका को आड़े हाथों लेते हुए एक तीखा जवाब दिया। दूतावास ने कहा कि अमेरिका ने अभी 4 जुलाई को अपनी आजादी की 250वीं वर्षगांठ मनाई है, लेकिन वह खामेनेई की मौत के बाद ईरान में उमड़े दुख के इस सैलाब को कभी नहीं समझ पाएगा। दूतावास के मुताबिक, अमेरिका ऐसा इसलिए नहीं समझ सकता क्योंकि उसके पास न तो कोई सभ्यता है, न इतिहास है और न ही सम्मान।

ईरानी दूतावास ने अपने बयान में आगे कहा, “लोगों को मारा जा सकता है, लेकिन उनके विचारों को नहीं। आपने अयातुल्ला खामेनेई की हत्या की, लेकिन असल में आपने इत्र की एक शीशी को तोड़ दिया है, जिसकी खुशबू अब हर तरफ फैल गई है।” दूतावास ने यह बात खामेनेई के अंतिम संस्कार में उमड़ी लाखों लोगों की भारी भीड़ की तरफ इशारा करते हुए कही।

People can be killed, but ideals cannot. You killed Ayatollah Khamenei, but in reality, you broke a perfume bottle whose scent spread everyplace. You don’t understand these things because you have neither civilization, nor history, nor honor. https://t.co/TtWtNlzG3f

ईरान की यह तीखी प्रतिक्रिया डोनाल्ड ट्रंप के उस इंटरव्यू के बाद आई है जो उन्होंने समाचार वेबसाइट एक्सियोस को दिया था। उस इंटरव्यू में ट्रंप ने अंतिम संस्कार में शामिल हो रहे हजारों-लाखों ईरानियों को देखकर हैरानी जताई थी। ट्रंप ने कहा था, “मुझे लगता था कि लोग खामेनेई से नफरत करते हैं। शायद ये दिखावटी आंसू हैं।”

अमेरिकी राष्ट्रपति ने इंटरव्यू में यह भी दावा किया था कि अगर वाशिंगटन चाहे, तो वह ईरान के बचे हुए सभी बड़े अधिकारियों को एक ही बार में खत्म करने की ताकत रखता है। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि अमेरिका ऐसा कदम उठाने से खुद को रोक रहा है क्योंकि वह तेहरान के साथ बातचीत का रास्ता खुला रखना चाहता है। ट्रंप ने कहा था, “वे सब वहां मौजूद हैं। एक शॉट, और हम उन सभी को खत्म कर सकते हैं। लेकिन हम ऐसा नहीं करने जा रहे हैं क्योंकि तब हमारे पास बातचीत करने के लिए कोई नहीं बचेगा।”
Tags
अन्य न्यूज़
डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने खामेनेई के अंतिम संस्कार में जुटे पूरे ईरानी नेतृत्व को खत्म करने का दावा किया था। ईरान के दूतावास ने अमेरिका को ‘सभ्यता और इतिहास विहीन’ बताते हुए कहा कि आप विचारों को नहीं मार सकते, वे तो खुशबू की तरह हर तरफ फैल जाते हैं।
Quick Links
प्रभासाक्षी.कॉम पर आपको मिलेंगे देश-दुनिया के ताज़ा समाचार हिंदी में, Get all the Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, Videos in Hindi, Hindi News Live, Hindi News on prabhasakshi.com
आप हमें फॉलो भी कर सकते है
हमसे सम्पर्क करें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News