By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
उन्नाव रेप केस के मामले में आज शीर्ष अदालत में सुनवाई होगी. सुप्रीम कोर्ट बीजेपी के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद की सजा को निलंबित करने के दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली सीबीआई की याचिका पर सुनवाई करेगा.
उन्नाव रेप केस के मामले में आज शीर्ष अदालत में सुनवाई होगी. सुप्रीम कोर्ट बीजेपी के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद की सजा को निलंबित करने के दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली सीबीआई की याचिका पर सुनवाई करेगा. अमित शाह के 29 दिसंबर को तीन दिवसीय दौरे के लिए बंगाल पहुंचने की संभावना है, जहां वो पार्टी नेताओं के साथ चुनाव को लेकर बैठक भी करेंगे और कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे. अरावली पहाड़ों की परिभाषा को लेकर विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को स्वत: संज्ञान में लिया है. आज इस पर सुनवाई होगी. इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से उनके फ्लोरिडा स्थित आवास पर मिलेंगे. दिल्ली-एनसीआर में AQI एक बार फिर से 400 को पार कर गया है. ऐसे में सोमवार को एक बार फिर से ग्रैप-4 लागू हो सकता है. देश और दुनिया से जुड़ी हर ब्रेकिंग खबरों के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें
Published On – Dec 29,2025 12:06 AM IST