गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों स्पेन में गिरफ्तार, जल्द आएगा भारत, NIA ने रखा था 10 लाख का इनाम – AajTak

Feedback
पंजाब एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स से मिली जानकारी के आधार पर स्पेनिश सुरक्षा एजेंसियों ने वाटेंड गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोल्डी ढिल्लों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, गोल्डी ढिल्लों को जल्द ही भारत प्रत्यर्पित कर दिया जाएगा.

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि पंजाब एंटी-गैंगस्टर टास्कर फोर्स की सूचना के आधार पर स्पेनिश सुरक्षा एजेंसियों ने वांटेड गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों को गिरफ्तार कर लिया है और जल्द ही उसे भारत लाया जाएगा.

गोल्डी ढिल्लों पर चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित कुमार मेडिकल हॉल के कैशियर जनकी दास (45) की हत्या की साजिश रचने का आरोप है. 13 जून को दिनदहाड़े दो मास्क्ड हमलावरों ने फार्मेसी के कैशियर जनकी दास को गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस मामले में पहले भी कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं.

पुलिस के अनुसार, गोल्डी ढिल्लों हत्या, डकैती, हत्या की कोशिश, अपहरण, दंगा, जबरन वसूली और अवैध हथियार सप्लाई जैसे कई गंभीर अपराधों में शामिल रहा है. वह 2022 में भारत से फरार होकर जर्मनी चला गया था और बाद में स्पेन में अपना ठिकाना बना लिया. वह गोल्डी बराड-लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी सहयोगी माना जाता है. नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने गोल्डी ढिल्लों पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News