Weapon Distribution in India: गाजियाबाद में हिंदू रक्षा दल के लोगों ने हिंदू समाज में खुलेआम अवैध हथियार (धारदार तलवार) बांटा. संगठन के लोगों ने कहा कि अगर भारत में बांग्लादेश जैसा हालात हुआ तो यहां का हिंदू समाज जिहादियों का नरसंहार करेगा. इस प्रकरण के बाद इलाके के मुस्लिम समाज में डर का माहौल है. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Trending Photos
Weapon Distribution in India: भारत में पहले ही संप्रदायिकता अपने चरम पर है. इस बीच हिंदू रक्षा दल की तरफ से उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में खुलेआम हिंदू समुदाय में अवैध हथियार बांटे गए. इस दौरान हिंदू समाज को प्रशासन के खिलाफ भड़काया गया और कानून को हाथ में लेकर इन अवैध हथियारों का इस्तेमाल करने की बात कही गई. इस प्रकरण के बाद इलाके के मुस्लिम समाज में डर का माहौल है.
हैरानी की बात यह है कि इन सब के लिए हिंदू रक्षा दल के लोगों ने धर्म ग्रंथों का सहारा लिया. संगठन के लोगों ने कहा कि उनके ग्रंथ में लिखा है कि दुष्ट के साथ दुष्ट जैसा व्यवहार करो. इसलिए हिंदू रक्षा दल जिहादियों को उसी की भाषा में जवाब देगा.
गाजियाबाद के शालीमार गार्डन पर हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने हिंदू समुदाय को घर-घर जाकर भड़काने की कोशिश की और हथियार भी बांटे. अभी तक पुलिस ने अवैध हथियार बांटने के जुर्म कोई कार्रवाई नहीं की है. हिंदू रक्षा दल के सदस्य अमित प्रजापति ने सरकार से आग्रह किया कि हथियार बांटने के बाद उसे चलाने के लिए सरकार मान्यता दें. संगठन के लोगों ने कहा कि हथियार इसलिए बांटा जा रहा है ताकि, भारत में बांग्लादेश जैसा हाला बनता है तो हिंदू समाज जिहादियों का नरसंहार किया जाएगा.
हिंदू रक्षा दल के लोगों ने साफ तौर पर कहा कि उन्हें आज के समय को देखते हुए शासन पर भरोसा नहीं है. संगठन के लोगों ने कहा कि बांग्लादेश,पाकिस्तान और भारत में जिस तरह से जिहादियों के द्वारा हमारे हिंदू भाईयों पर अत्याचार किया जा रहा है, हिंदू रक्षा दल इस अत्याचार को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा और हर जिहादी को उसके एक-एक अत्याचार का मुंह तोड़ जवाब देंगे. इसलिए आज से हिंदू रक्षा दल ने हर एक हिंदू भाई को हथियार बांटने का फैसला कर लिया है.
जीशान आलम Zee Media में ट्रेनी जर्नलिस्ट हैं. वह बिहार के छपरा के निवासी हैं और दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है. सियासत और मुस्लिम माइनॉरिटी से जुड़ी ख़बरें वो आ…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.