मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें
प्ले ऑडियो
News On AIR | जुलाई 3, 2026 9:30 अपराह्न
वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज कहा कि भारत इस वर्ष एक ट्रिलियन डॉलर के निर्यात के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। नई दिल्ली में व्यापार बोर्ड की बैठक को संबोधित करते हुए श्री गोयल ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में वार्षिक निर्यात लक्ष्य का लगभग 15 प्रतिशत हासिल किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य प्राप्त करने के लिए वस्तुओं की निर्यात लगभग 440 अरब डॉलर से बढकर करीब 530 अरब डॉलर और सेवा क्षेत्र में निर्यात 421 अरब डॉलर से बढ़कर करीब 470 अरब डॉलर करना है।
उन्होंने कहा कि पहली तिमाही में वस्तु निर्यात लगभग 15 प्रतिशत और सेवा निर्यात में 10 से 11 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान है। श्री गोयल ने कहा कि सरकार की निर्यात रणनीति में प्रत्येक राज्य जिले और उद्योग क्षेत्र को समान महत्व दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सुक्ष्म, लघु और मध्यम और बड़े उद्योग को निर्यात बढ़ाने के अभियान से जोड़ने के लिए हर जिले को निर्यात केन्द्र के रूप में विकसित किया जाएगा। पीयूष गोयल ने बताया कि स्थानीय कारोबारियों विशेषकर एमएसएमई ईकाइयों को निर्यात के अवसर दस्तावेजीकरण और बाजार तक पहुंच के बारे में मार्गदर्शन देने के लिए प्रत्येक जिले में नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि भारत को वैश्विक व्यापार के लिए एक सुरक्षित और आकर्षक भागीदार के रूप में देखा जा रहा है, लेकिन विकास के अगले स्तर को प्राप्त करने के लिए उद्योग और सरकार दोनों के सामूहिक प्रयास, गुणवत्ता की आवश्यकता होगी।
श्री गोयल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 38 विकसित देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौतों ने भारतीय निर्यात के लिए नए अवसर खोले हैं और वैश्विक बाजारों तक देश की पहुंच को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि भारत के साथ व्यापार और आर्थिक साझेदारी को गहरा करने में दुनिया भर में रुचि बढ़ रही है।
15 घंटे पहले
430
15 घंटे पहले
253
15 घंटे पहले
197
14 घंटे पहले
120
10 घंटे पहले
117
गोपनीयता नीति | कॉपीराइट © 2026 न्यूज़ ऑन एयर। सर्वाधिकार सुरक्षित
आखरी अपडेट: 3rd Jul 2026