मेरठ. डीएवी सदर में सोमवार को वार्षिक महोत्सव हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रांगण में हुआ, जिसमें छात्रों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। वार्षिक महोत्सव में विद्यालय की प्रबंध समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे। विशेष रूप से प्रबंधक श्री विजयशरण गोयल, अध्यक्ष डॉ। राजेन्द्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष डॉ। वी.पी। अग्रवाल तथा कोषाध्यक्ष डी.पी। गुप्ता की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में लायन्स क्लब मेरठ महान के पदाधिकारियों की उपस्थिति ने आयोजन को और भी विशेष बना दिया। स्कूल प्रबंधन तंत्र द्वारा गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों को साइकिल एवं स्वेटरों का वितरण किया गया। अतुल्य बन्धु गुप्ता, अजय अग्रवाल एवं सुरेश गुप्ता ने विद्यालय को हर संभव सहयोग देने की घोषणा करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मंच संचालन अजय कुमार द्वारा किया गया और विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ। तनु पुरी ने सभी सम्मानित अतिथियों का स्वागत किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रबंधक विजयशरण गोयल ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किए गए।
शिक्षा एक अमूल्य अस्त्र
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित मेरठ कॉलेज के सचिव एवं विद्यालय प्रबंधन तंत्र के सदस्य विवेक कुमार गर्ग ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, “शिक्षा एक अमूल्य अस्त्र है, जिसके माध्यम से गरीब एवं वंचित वर्ग के बच्चे भी समाज में अपनी पहचान बना सकते हैं। हम सबका दायित्व है कि विद्यालय के सुदृढ़ भविष्य के लिए आगे आएं.” इसके बाद विवेक कुमार गर्ग ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफल छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रबंध समिति ने शीघ्र ही विद्यालय में नए भवन के निर्माण की घोषणा की, जिस पर लायन्स क्लब मेरठ महान ने भी पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का समापन उत्साह, प्रेरणा और सामाजिक सहभागिता के संदेश के साथ हुआ।
Copyright © 2025. All Rights Reserved