—विज्ञापन—
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची आज से 3 जुलाई 2026 तक भारत के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी. इस दौरान वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगी. शिक्षा मंत्रालय की संसदीय स्थायी समिति की बैठक सुबह 10:30 बजे होगी.
वहीं, मानसून सत्र से जुड़ी जानकारी सामने आई है. संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो सकता है और यह करीब तीन हफ्ते तक चल सकता है. हालांकि कैबिनेट कमेटी ऑन पार्लियामेंट्री अफेयर्स की तरफ से अभी इस पर आखिरी फैसला लिया जाना बाकी है.
केंद्र सरकार ने ग्रामीण रोजगार व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए ‘विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम, 2025’ (वीबी-जी राम जी एक्ट) को 1 जुलाई से लागू कर दिया है. इसके साथ ही सरकार ने नई ग्रामीण रोजगार योजना के तहत मजदूरी दरों में भी बढ़ोतरी की है. अब देश में औसत दैनिक मजदूरी 298.8 रुपये से बढ़कर 327.4 रुपये हो गई है. यानी औसतन 28.6 रुपये प्रतिदिन की बढ़ोतरी हुई है.
गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पुनर्गठन की मांग की है. उन्होंने ट्रस्ट में भगवान श्रीराम के वंशजों, राम मंदिर आंदोलन के कारसेवकों के परिजनों और आंदोलन से जुड़े लोगों को प्रतिनिधित्व देने की मांग करते हुए कहा कि इससे श्रद्धालुओं का विश्वास और पारदर्शिता दोनों मजबूत होंगे.
इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मानसून सत्र से जुड़ी जानकारी सामने आई है. संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो सकता है और यह करीब तीन हफ्ते तक चल सकता है. हालांकि कैबिनेट कमेटी ऑन पार्लियामेंट्री अफेयर्स की तरफ से अभी इस पर आखिरी फैसला लिया जाना बाकी है.
आमतौर पर मानसून और शीतकालीन सत्र में 20 बैठकें होती हैं और यह चार हफ्तों तक चलता है. लेकिन पहले भी ऐसा हो चुका है जब सत्र इससे छोटा रखा गया हो. इस बार भी अधिकारियों के मुताबिक सत्र तीन हफ्तों का हो सकता है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केसी त्यागी को केंद्र में सत्तारुढ़ एनडीए के सहयोगी दल राष्ट्रीय लोक दल (RLD) की संसदीय पार्टी बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. जबकि केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राजस्थान के दौसा के एसपी पीयूष दीक्षित ने हादसे को लेकर कहा, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बस के ट्रक से टकराने और उसमें आग लगने की वजह से 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग घायल हो गए.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
वर्षा सिंह News 24 डिजिटल में बतौर सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को डिजिटल मीडिया में 6 साल से अधिक का अनुभव है. राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमायिक विषयों पर वर्षा की अच्छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीतिक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी लिखती हैं. आप वर्षा सिंह से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter), Facebook और LinkedIn पर भी जुड़ सकते हैं. शिकायत और सुझाव के लिए वर्षा सिंह से Versha.Singh@bagconvergence.in पर संपर्क किया जा सकता है.

B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in