Feedback
गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल दौरे पर हैं. यहां होने वाले चुनाव से पहले उनका यह दौरा काफी अहम है. वह कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं, जहां उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार में तेज विकास होगा. उन्होंने कहा कि बंगाल से घुसपैठिए को चुन-चुन कर निकाला जाएगा.
गृह मंत्री ने कहा, “14 वर्षों से भय और भ्रष्टाचार, बंगाल की पहचान बना हुआ है. 15 अप्रैल, 2026 के बाद जब बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी, तब बंग गौरव, बंग संस्कृति और उसके पुनर्जागरण की हम शुरुआत करेंगे. विवेकानंद जी, बंकिम बाबू, गुरुदेव टैगोर, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों का बंगाल बनाने का प्रयास करेंगे.”
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “टीएमसी के 15 साल के शासन में भय, भ्रष्टाचार, कुशासन और विशेषकर घुसपैठ से बंगाल की जनता भयभीत भी है, आशंकित भी है. हम बंगाल की जनता को आश्वासन भी देना चाहते हैं और वादा भी करते हैं कि मोदी जी के नेतृत्व में बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के साथ ही यहां की विरासत को पुनर्जीवित करेंगे, विकास की गंगा फिर से तेज गति से बहेगी और गरीब कल्याण को प्राथमिकता देंगे.”
Live from the press conference in Kolkata, West Bengal.
পশ্চিমবঙ্গের কলকাতা থেকে সরাসরি সাংবাদিক সম্মেলন। https://t.co/cpiLQd4IKO
अमित शाह ने कहा, “आज 30 दिसंबर का दिन हम सभी भारतीयों के लिए गौरव का दिन है. आज ही के दिन 1943 में बंगाल की भूमि के सुपुत्र, देश के महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस ने पोर्ट ब्लेयर में पहली बार आजाद भारत का झंडा फहराया था. एक प्रकार से यह हमारी आजादी के संग्राम का एक महत्वपूर्ण मुकाम था. दशकों बाद जब हम आज को देखते हैं, तो बंगाल के लिए 30 दिसंबर से लेकर अप्रैल तक का समय महत्वपूर्ण है.”
अमित शाह ने कहा, “अप्रैल में बंगाल में विधानसभा के चुनाव होने जा रहे हैं. भय, भ्रष्टाचार, कुशासन और घुसपैठ की जगह विकास, विरासत और गरीब कल्याण की एक मजबूत सरकार बनाने का बंगाल की जनता का संकल्प दिखाई पड़ता है.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू