July Rashifal 2026: जून की खगोलीय उथल-पुथल के बाद अब जुलाई 2026 का महीना भी ज्योतिषीय दृष्टिकोण से बेहद विशेष होने जा रहा है. इस महीने कई बड़े ग्रहों की स्थिति और गोचर में फेरबदल देखने को मिलेगा, जिसका सीधा असर सभी 12 राशियों के जीवन पर पड़ेगा. जुलाई का यह महीना कुछ राशियों के लिए भाग्य के नए द्वार खोलने आ रहा है, तो वहीं कुछ राशियों को करियर, आर्थिक स्थिति या स्वास्थ्य के मोर्चे पर मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन तक, सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है जुलाई का यह महीना और किसे बरतनी होगी सावधानी.
करियर और बिजनेस: जुलाई के महीने में कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियां अचानक बढ़ सकती हैं. बिजनेस में कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें.
आर्थिक स्थिति: आमदनी के नए स्रोत तो बनेंगे, लेकिन घरेलू सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ने से महीने के मध्य में बजट थोड़ा डगमगा सकता है.
स्वास्थ्य: काम के दबाव के कारण मानसिक तनाव से बचें. माता की सेहत को लेकर इस महीने थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है.
करियर और बिजनेस: नौकरीपेशा जातकों के लिए यह महीना काफी सकारात्मक रहेगा. कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी. व्यापारियों के लिए लंबी दूरी की यात्राएं लाभप्रद साबित होंगी.
आर्थिक स्थिति: आर्थिक मोर्चे पर जुलाई का महीना आपके पक्ष में रहेगा. रुका हुआ धन वापस मिल सकता है और संपत्ति से लाभ के मजबूत योग हैं.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन बदलते मौसम के कारण गले या छाती में इंफेक्शन से सावधान रहें.
करियर और बिजनेस: करियर के लिहाज से मिला-जुला समय रहेगा. ऑफिस में किसी भी तरह की राजनीति या विवाद से दूर रहें. व्यापारी वर्ग को नए ऑर्डर मिलने से व्यस्तता बढ़ेगी.
आर्थिक स्थिति: इस महीने धन का आगमन तो होगा, लेकिन अनचाहे खर्चों पर नियंत्रण रखना आपके लिए एक बड़ी चुनौती होगी.
स्वास्थ्य: काम के अत्यधिक बोझ के कारण शारीरिक और मानसिक थकावट महसूस हो सकती है. पर्याप्त नींद लें.
करियर और बिजनेस: आपकी राशि में चल रहे ग्रहों के शुभ प्रभाव से आपके आत्मविश्वास में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी. नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के प्रबल योग हैं.
आर्थिक स्थिति: आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होगी. निवेश के लिए समय उत्तम है, भविष्य में इससे बड़ा लाभ मिल सकता.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में बड़ा सुधार होगा और आप खुद को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे.
करियर और बिजनेस: जुलाई का महीना आपके लिए उन्नति के नए अवसर लेकर आएगा. सरकारी क्षेत्र या बड़ी कंपनियों से जुड़े लोगों को कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है. बिजनेस में विरोधी पस्त होंगे.
आर्थिक स्थिति: आय में निरंतरता बनी रहेगी. कोर्ट-कचहरी या किसी पुराने कानूनी विवाद से धन लाभ होने की संभावना है.
स्वास्थ्य: आंखों की समस्या या सिरदर्द परेशान कर सकता है. खान-पान में लापरवाही न बरतें.
करियर और बिजनेस: नौकरी बदलने का विचार कर रहे लोगों को इस महीने बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं. व्यापार में नई योजनाओं को लागू करने का यह सही समय है. विदेशी संपर्कों से लाभ होगा.
आर्थिक स्थिति: आर्थिक रूप से यह महीना भाग्यशाली रहेगा. पुराने किए गए निवेश से बड़ा रिटर्न मिलने की उम्मीद है.
स्वास्थ्य: मानसिक शांति बनी रहेगी. योग और ध्यान को अपनी दिनचर्या में शामिल करना फायदेमंद रहेगा.
करियर और बिजनेस: कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा. आपकी लीडरशिप क्वालिटी की सराहना होगी. नया व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो रास्ते साफ होंगे.
आर्थिक स्थिति: धन का प्रवाह अच्छा रहेगा. भूमि, भवन या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं. सुख-साधनों पर खर्च संभव है.
स्वास्थ्य: सेहत अच्छी रहेगी. पुरानी किसी बीमारी से आखिरकार इस महीने छुटकारा मिल सकता है.
करियर और बिजनेस: भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. धार्मिक या व्यावसायिक यात्राओं के योग बनेंगे, जो बेहद सफल रहेंगी. नौकरी में ट्रांसफर या स्थान परिवर्तन की इच्छा पूरी हो सकती.
आर्थिक स्थिति: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी और बैंक बैलेंस बढ़ेगा.
स्वास्थ्य: पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. आपका अपना स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, लेकिन वाहन चलाते समय सतर्क रहें.
करियर और बिजनेस: जुलाई के महीने में कार्यक्षेत्र में थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है. अचानक काम में कुछ रुकावटें आ सकती हैं. गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें और अपना काम किसी के भरोसे न छोड़ें.
आर्थिक स्थिति: पैसों के लेन-देन में बेहद सावधानी बरतें. इस महीने किसी को भी बड़ा कर्ज या उधार देने से बचना चाहिए, पैसा फंस सकता है.
स्वास्थ्य: पेट से संबंधित समस्याएं (जैसे गैस, अपच या इन्फेक्शन) परेशान कर सकती हैं. बाहर के खाने से पूरी तरह परहेज करें.
करियर और बिजनेस: वैवाहिक और व्यावसायिक साझेदारी के लिए यह महीना बहुत अच्छा है. नए व्यापारिक अनुबंध (Contracts) हो सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा.
आर्थिक स्थिति: नियमित आय बनी रहेगी, जिससे आर्थिक संतुलन ठीक रहेगा. जीवनसाथी के माध्यम से भी धन लाभ के योग हैं.
स्वास्थ्य: जीवनसाथी की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है. आपकी अपनी सेहत सामान्य रहेगी.
करियर और बिजनेस: यह महीना आपके लिए कड़ी मेहनत और चुनौतियों वाला हो सकता है. नौकरी में आपके काम का बारीकी से मूल्यांकन हो सकता है, इसलिए लापरवाही न करें. वाद-विवाद वाले मामलों में आपकी जीत होगी.
आर्थिक स्थिति: खर्चों में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे बजट प्रभावित होगा. लोन या कर्ज के मामलों में थोड़ी राहत मिल सकती है.
स्वास्थ्य: मौसमी बीमारियों और त्वचा से जुड़ी समस्याओं के प्रति सचेत रहें. अपनी दिनचर्या को अनुशासित रखें.
करियर और बिजनेस: विद्यार्थियों, कला, लेखन और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए जुलाई का महीना बेहद शानदार रहेगा. नौकरी में आपके इनोवेटिव आईडियाज की सराहना होगी. बिजनेस में नए प्रयोग सफल रहेंगे.
आर्थिक स्थिति: संतान की शिक्षा या किसी नए प्रोजेक्ट पर बड़ा धन खर्च हो सकता है. आय के स्रोत मजबूत और स्थिर बने रहेंगे.
स्वास्थ्य: मानसिक रूप से आप काफी सक्रिय और खुश रहेंगे. स्वास्थ्य सामान्य तौर पर अच्छा रहेगा.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Faith Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
नेहा अवस्थी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 18 सालों का अनुभव है. नेहा टीवी और डिजिटल दोनों माध्यमों की जानकार हैं. इन 18 सालों में इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED