साल 2026 के पहले दिन चांदी सस्ती हुई है और सोने के दामों में भी मामुली गिरावट आई है. आज 1 जनवरी 2026 को 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,33,151 है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, साल 2025 के अंतिम दिन बुधवार, 31 दिसंबर को 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,22,007 प्रति 10 ग्राम था, जो आज गुरुवार 1 जनवरी की सुबह ₹1,21,966 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है. वहीं, आज चांदी के भाव में 2 हजार 500 से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि कल 31 दिसंबर 2025 को शाम के समय सोना-चांदी के भाव बढ़े थे.
Gold-Silver Price Today, 1 January 2026: नए साल की शुरुआत में सोना-चांदी के लेटेस्ट भाव
बुधवार को सोने का भाव (999 शुद्धता)
सुबह का रेट: ₹133099 प्रति 10 ग्राम
शाम का रेट: ₹133195 प्रति 10 ग्राम
बुधवार को चांदी का भाव (999 शुद्धता)
सुबह का रेट: ₹229433 प्रति किलो
शाम का रेट: ₹230420 प्रति किलो
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए गए दाम देश में सर्वमान्य हैं लेकिन इनकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है. गहने खरीदते समय सोने या चांदी के रेट टैक्स समेत होने की वजह से अधिक होते हैं. बता दें IBJA की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है. ये सभी रेट टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू