मुख्य बातें
Silver Rate Today: आज गुरुवार को चांदी के दाम लगभग फ्लैट रहे। कल की तुलना में चांदी का भाव आज 1 रुपये कम हुआ है। कल एक किलोग्राम चांदी का रेट 5532 रुपये की बढ़त के साथ 2.27 लाख रुपये पर बंद हुआ था। आज 2,27,374 रुपये पर कारोबार कर रहा है। अगर आप भी चांदी खरीदने या निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो 6 अगस्त का रेट जान लीजिए।
दिल्ली के बुलियन मार्केट में एक किलोग्राम चांदी का रेट 2.27 लाख रुपये पर है। यहां चांदी का दाम 1 रुपया कम हुआ है। सर्राफा बाजार में 10 ग्राम चांदी का रेट 2,273 रुपये और 100 ग्राम चांदी का भाव 22,737 रुपये रहा।
यूपी की राजधानी लखनऊ में चांदी का दाम 2,28,955 रुपये रहा। यहां आज कीमतों में 238 रुपये की गिरावट रही। कल चांदी का दाम 2.29 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ।
बिहार की राजधानी पटना में चांदी का भाव 2.27 लाख रुपये रुपये रहा। यहां आज सिल्वर 79 रुपये सस्ती हुई है।
राजस्थान के जयपुर में चांदी का भाव 2,26,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। यहां भी चांदी का दाम 471 रुपये कम हुआ है।
मुंबई में चांदी का भाव 2,27,475 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। यहां भी चांदी का दाम 127 रुपये कम हुआ है।
चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट का कारण बड़ी वजह वैश्विक बाजार में बढ़ती मांग और निवेशकों की खरीदारी है। अमेरिका-ईरान तनाव और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनी अनिश्चितता के बीच निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं।
इसके अलावा चांदी की इंडस्ट्रियल डिमांड भी लगातार मजबूत बनी हुई है। इलेक्ट्रिक वाहन, सोलर पैनल, इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य इंडस्ट्री में चांदी का इस्तेमाल बढ़ने से इसकी मांग में इजाफा हुआ है। इंडस्ट्रियल मांग घटने या बढ़ने का असर चांदी की कीमतों पर पड़ता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play