बेंगलुरु में ऑटो चालक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने जताई पुरानी रंजिश की आशंका – AajTak

Feedback
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में नए साल की शुरुआत खूनखराबे से हुई. गुरुवार तड़के एक अज्ञात व्यक्ति ने 36 वर्षीय ऑटो रिक्शा चालक की चाकू मारकर हत्या कर दी. इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. मृतक के परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान रेचन्ना पी. के रूप में हुई है. शिकायत मृतक के करीबी रिश्तेदार और फूल विक्रेता गिरीश एस. ने दर्ज कराई है. गिरीश को उनके दोस्त चंद्रशेखर उर्फ चंदू ने फोन कर बताया कि रेचन्ना की उसके घर के सामने चाकू मारकर हत्या कर दी गई है. 31 दिसंबर और 1 जनवरी की दरमियानी रात सूचना मिली.
इसके बाद करीब 12.19 बजे शिकायतकर्ता मौके पर पहुंचा. वहां बेंगलुरु के केपी अग्रहारा पुलिस थाना क्षेत्र के भुवनेश्वरी नगर में, नंदन सर्कल के पास, रेचन्ना अपने घर के सामने पैसेज में खून से लथपथ मृत अवस्था में मिला. शुरुआती जांच में सामने आया है कि रेचन्ना के शरीर पर तेज हथियार से वार के निशान हैं. 
पुलिस के अनुसार, उसकी छाती के बाईं ओर और पीठ के बाईं ओर चाकू के गंभीर घाव पाए गए हैं, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है. शिकायतकर्ता को आशंका है कि पुरानी दुश्मनी के चलते अज्ञात लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया. पुलिस अब आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए आगे की जांच कर रही है.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News