Bhagalpur News: जमुई : गोला दुर्गा मंदिर में दो दिवसीय अष्टयाम सह हरिनाम संकीर्तन शुरू – Hindustan

Bhagalpur News: चकाई (जमुई) से राजीव रंजन कौशिक की रिपोर्ट प्रखंड के गोला स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में शनिवार से दो दिवसीय अखंड अष्टयाम का शुभारंभ हुआ। भादो माह में प्रतिवर्ष होने वाले इस पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठान से आसपास का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बन गया है।​ आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि भादो माह में कई दशकों से मंदिर परिसर में हरिनाम संकीर्तन का आयोजन अनवरत होता आ रहा है। 24 घंटे चलने वाले इस संकीर्तन में आसपास के 12 गांवों की कीर्तन मंडलियां बारी-बारी से शिरकत कर संकीर्तन करेगी।​ पहले दिन शनिवार को अंडीडीह, बाघा, जमुनी, हेठ चकाई और कर्माटाँड़ की कीर्तन मंडलियों द्वारा संकीर्तन किया जाएगा ।

वहीं दूसरे दिन रविवार को गोला चकाई, छोटपार, तीनघारा, लीलूडीह, खास चकाई और महारायडीह की कीर्तन मंडलियों द्वारा बारी बारी से हरे राम ,हरे कृष्ण संकीर्तन किया जाएगा। अष्टयाम सह हरिनाम संकीर्तन रविवार को दूसरे पहर हवन के साथ संपन्न होगा। उसके बाद प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति के कैलाश पासवान, प्रदीप साह, राजीव पासवान, अभय पासवान, अमरनाथ चौधरी, अशोक पासवान, सुमन केशरी, विकास केशरी, चानो साह, मंटू साह व अविनाश साह सहित अन्य ग्रामीण पूरी तत्परता से जुटे हैं।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News