अक्षय कुमार सीक्वल फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई सीक्वल फिल्मों में काम किया है। वहीं, अब खबर आ रही हैं कि वे अपनी ओएमजी फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट लेकर आ रहे हैं। हालांकि, मूवी को लेकर ज्यादा डिटेल सामने नहीं आई, लेकिन इसकी दमदार कास्टिंग का खुलासा हो गया है।
अक्षय कुमार की फिल्म ओह माय गॉड 3 की कास्टिंग को लेकर सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो इस मूवी में रानी मुखर्जी की एंट्री हुई है। ये खबर सुनते ही फैन्स खुशी से उछल पड़े हैं।
ये भी पढ़ें… The Raja Saab Fees: प्रभास की फीस भयानक कटौती, इन 6 स्टार्स ने चार्ज की इतनी रकम
आपको बता दें कि अक्षय कुमार ने अपने 34 साल के करियर में कभी भी रानी मुखर्जी के साथ काम नहीं किया। फिल्म ओह माय गॉड 3 में दोनों पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। फिल्म ओह माय गॉड 3 की इस कास्टिंग को साल 2026 की सबसे बड़ी बताया जा रहा है।
अक्षय कुमार की ओएमजी फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 2012 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के डायरेक्टर उमेश शुक्ला थे। मूवी में अक्षय के सााथ परेश रावल, मिथुन चक्रवर्ती, ओम पुरी, गोविंद नामदेव, पूजा गुप्ता लीड रोल में थे। 20 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 149.90 करोड़ का कलेक्शन किया था।
फिल्म ओएमजी का सीक्वल फिल्म ओएमजी 2 2023 में रिलीज हुआ था। अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम के साथ वाली इस फिल्म को अमित राय ने डायरेक्ट किया था। 50 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 221.08 करोड़ का बिजनेस किया था।
ये भी पढ़ें… Ikkis: Dharmendra की पिछली 5 फिल्मों की पहले दिन की कमाई, दो कब आईं कब गईं पता ही ना चला
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।