Umar Khalid Bail News: सुप्रीम कोर्ट दिल्ली दंगों से जुड़े एक मामले में आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम समेत सात लोगों की जमानत याचिकाओं पर 5 जनवरी को अपना फैसला सुनाएगा.
Trending Photos
Umar Khalid Bail News: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में 2020 के सांप्रदायिक दंगों से जुड़े मामलों में सुनवाई पूरी कर ली है और उमर खालिद और शरजील इमाम सहित सात आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. कोर्ट 5 जनवरी को अपना फैसला सुनाएगा. यह फैसला जस्टिस अरविंद कुमार और एन.वी. अंजारिया की बेंच सुनाएगी.
उमर खालिद और शरजील इमाम के अलावा, मीरान हैदर, गुलफिशा फातिमा, शिफा-उर-रहमान, मुहम्मद शकील खान और शादाब अहमद भी इस मामले में आरोपी हैं. सुप्रीम कोर्ट इन सभी पर अपना फैसला सुनाएगा. ये सभी आरोपी लंबे समय से जेल में हैं और दिल्ली हाई कोर्ट और निचली अदालतों ने उनकी जमानत याचिकाएं खारिज कर दी थीं. इसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा.
क्या है पूरा मामला
गौरतलब है कि 2020 में CAA और NRC के खिलाफ देश भर में विरोध प्रदर्शन हुए थे. इन विरोध प्रदर्शनों के दौरान दिल्ली के मुस्तफाबाद में सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई, जिसमें लगभग 60 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों लोग घायल हो गए. इन लोगों पर हिंसा के सिलसिले में आरोप लगाए गए, उन्हें गिरफ्तार किया गया और बाद में जेल भेज दिया गया. सभी आरोपी फिलहाल जेल में हैं.
जोहरान ममदानी ने लिखा चिट्ठी
वहीं, हाल ही में न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी ने फिलहाल जेल में बंद उमर खालिद को एक पत्र लिखा. इस पत्र को उमर खालिद की सहयोगी बानो ज्योत्सना लाहिड़ी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया, जिससे भारत में कड़ी राजनीतिक प्रतिक्रिया हुई. BJP ने इस पत्र पर कड़ी आपत्ति जताई है. BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि किसी भी विदेशी नेता को भारत के आंतरिक मामलों, लोकतंत्र या न्यायपालिका पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है.
तौसीफ आलम पिछले चार सालों से पत्रकारिता के पेशे में हैं. उन्होंने देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है. Amar Ujala,Times Now…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.