महू तहसील की राधा कृष्ण गोशाला में शनिवार शाम को गोवंश के लिए अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। यह आयोजन प्रदेश भर में अपनी तरह का एक अनूठा कार्यक्रम माना जाता है। राधा कृष्ण गोशाला समिति पिछले कई सालों से गोवंश के लिए यह अन्नकूट महोत्सव आयोजित करती
इस महोत्सव में महू शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के बड़ी संख्या में दानदाताओं और समाजसेवियों ने भाग लिया। सर्वार्थ सिद्धि योग पौष पूर्णिमा के दिन आयोजित इस कार्यक्रम में गायों, बैलों और उनके बछड़ों को समोसे, कचौड़ी, जलेबी और दलिया जैसे विशेष भोग खिलाए गए।
कार्यक्रम की शुरुआत गो पूजा और राधा कृष्ण की आरती के साथ हुई। इसके बाद बड़ी संख्या में उपस्थित समाजजनों ने अपने हाथों से गायों को हरी सब्जियां, गाजर, मटर, केले, पूड़ी, छोले और गुड़ सहित कई व्यंजन खिलाए। इस अवसर पर पंडित कपिल शर्मा, राधेश्याम यादव सहित कई गणमान्य व्यक्ति और श्रद्धालु मौजूद रहे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.