अमृत सरोबर तालाब में डूबकर मासूम की मौत, हंगामा – Live Hindustan

पार्क में बन रहे अमृत सरोबर पार्क में डूबकर मासूम की मौत हो गई। साथी बच्चों ने शव उतराता देखा और घरवालों को सूचना दी। शव को बाहर निकाला। आक्रोशित घरवाले शव को लेकर नगर पालिका परिषद पहुंचे और शव रखकर हंगामा किया। आरोप लगाया है कि निर्माणाधीन पार्क में सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है और वहां कोई रहता भी नहीं है। आक्रोशितों ने पालिका पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की और मुआवजा की मांग की है। पुलिस ने समझाने के बाद घरवाले माने। थाना मारहरा के मोहल्ला मकबूलगंज में अमृत सरोबर तालाब तथा पार्क का कार्य चल रहा है।

पार्क निर्माण के दौरान रखरखाव के किसी को भी तैनात नहीं किया गया है। साथ ही तालाब की चारों तरफ सुरक्षा के भी इंतजाम नहीं किए गए। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह आठ बजे मोहल्ले का छह वर्षीय बालक अभिनव पुत्र मुकेश खेलने के लिए पार्क में गया था। खेलते समय तालाब तक पहुंच गया और उसमें गिरकर मौत हो गई। करीब साढ़े दस बजे लोगों की नजर बच्चें पर पड़ी। शव को बाहर निकाला। घरवालों में शव को देख कोहराम मच गया। घटना के बाद गुस्साएं लोग, घरवाले नगर पालिका परिषद पहुंच गए और शव को पालिका में रखकर हंगामा किया।

पालिका पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। साथ ही घरवालों को मुआवजा दिलाने के लिए कहा गया। ढाई घंटे तक हंगामा जारी रहा। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने समझाने का प्रयास किया। घरवालों को मुआवजा, कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद दोपहर करीब एक बजे शव को उठने दिया गया। मारहरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा गया है।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाए है कि निर्माणाधीन तालाब, पार्क के दौरान सुरक्षा के लिए चौकीदार को तैनात नहीं किया गया है। बताया जाता है कि सारे मोहल्ले का पानी तालाब में जाता है। तालाब की सफाई भी नहीं होती है।

पालिका को नहीं हुआ हैंडओवर, चल रहा है कार्य। पालिका से मामले में जानकारी ली गई। जानकारी पर पता चला है कि पार्क का कार्य चल रहा है। पार्क को पालिका को हैंडओवर नहीं किया गया है। उच्चाधिकारियों से बात करते हुए बालक के घरवालों को शासन से चल रही योजना के तहत मुआवजा दिलवाने का प्रयास किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News