कस्बा भोगांव पहुंची सांसद डिंपल यादव ने भाजपा सरकार को कई मुद्दों पर घेरा। कहा कि राम मंदिर अयोध्या में वित्तीय गड़बड़ी के मामले को सरकार ने दबाने की पूरी कोशिश की लेकिन इसका खुलासा हुआ तो सरकार ने एसआईटी गठित कर दी। मंदिर के चंदे को चोरी करने का काम लंबे समय से किया जा रहा था। सरकार को इसकी जानकारी जरूर होगी, लेकिन सरकार ने समय रहते कार्रवाई नहीं की। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने खुलासा किया तो सरकार नाकामी छिपाने में जुट गई है। सांसद डिंपल यादव ने कहा कि राम मंदिर के लिए जितना भी धन आ रहा है, उसमें गबन किया जा रहा है, भ्रष्टाचार हो रहा है।
यह सवाल केवल चंदे का नहीं है, बल्कि लोगों की आस्था का भी है। सरकार कॉरिडोर बना रही है, मंदिरों का विस्तार कर रही है लेकिन भ्रष्टाचार नहीं रोक पा रही। सांसद ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ठीक ही कहा है कि 2027 में बीजेपी चुनाव जीती तो उत्तर प्रदेश का ये आखिरी चुनाव होगा। आगे से चुनाव नहीं करवाए जाएंगे। बीजेपी अच्छी तरह से जानती है कि जनता उससे बहुत नाराज है। बंगाल में जो कुछ हुआ, उसे सभी ने देखा। साजिशों के तहत आग लग रही है। आखिर ये आग क्यों लग रही है, इस सवाल का जवाब जनता जानना चाहती है। टीएमसी नेता को नंगा घुमाने के सवाल पर डिंपल ने कहा कि जब से भाजपा सत्ता में आयी है, संविधान को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा सरकार संविधान को खत्म करने में लगी है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play