सोने-चांदी पर फिर बढ़ा आयात शुल्क – Live Hindustan

नई दिल्ली, एजेंसी। विदेशी मुद्रा भंडार को बचाने के लिए एक बार फिर केंद्र सरकार ने सोना-चांदी के आधार आयात शुल्क में बढ़ोतरी कर दी। सोने के आयात शुल्क में पांच डॉलर प्रति 10 ग्राम की वृद्धि हुई है। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड की अधिसूचना के मुताबिक, इस बढ़ोतरी के बाद सोने का आधार आयात शुल्क बढ़कर 1,348 डॉलर प्रति 10 ग्राम हो गया हो गया। वहीं, चांदी की कीमतों में सबसे बड़ा उछाल देखा गया। चांदी का आधार आयात मूल्य 83 डॉलर प्रति किलोग्राम (करीब 4%) बढ़ाकर 2,175 डॉलर प्रति किलोग्राम कर दिया गया है। हैरानी की बात यह है कि महज तीन दिन पहले ही सरकार ने सोने की कीमत में 80 डॉलर और चांदी में 276 डॉलर की कटौती की थी, लेकिन बदलते आर्थिक हालातों को देखते हुए सरकार ने अपने फैसला को बदल दिया।

विशेषज्ञों का मानना है कि सरकार का यह कदम विदेशी मुद्रा भंडार को बचाने के लिए उठाया गया है। आरबीआई के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पांच जून तक देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 711 मिलियन डॉलर घटकर 681.61 अरब डॉलर रह गया है। इसका मुख्य कारण विदेशी मुद्रा संपत्ति में आई 2.70 अरब डॉलर की गिरावट है। हालांकि, इस दौरान आरबीआई के पास मौजूद स्वर्ण भंडार की कीमत 1.98 अरब डॉलर बढ़कर 114.58 अरब डॉलर पर पहुंच गई।

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News