गाजियाबाद, मोहित शर्मा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में एनडीआरएफ अकादमी में योग अभ्यास शिविर का आयोजन हुआ। इस दौरान विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम के दौरान योगा ट्रेनिंग सेंटर के बच्चों ने योग की विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास किया। कमला नेहरू नगर स्थित एनडीआरएफ की आठवीं बटालियन में मंगलवार को योग शिविर का आयोजन किया गया। योग शिविर में अकादमी के अधिकारियों सहित जवानों ने योग का अभ्यास किया। शिविर में मुख्य अतिथि के तौर पर उत्तराखंड सरकार के पूर्व स्वतंत्र प्रभार मंत्री सचिदानंद शामिल हुए। इस दौरान योगाचार्य ने योग शिविर में प्रतिभागियों को विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कराया और योग के माध्यम से शारीरिक सुदृढ़ता, मानसिक एकाग्रता, तनाव प्रबंधन व समग्र स्वास्थ्य संवर्धन की जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान एक योगा ट्रेनिंग सेंटर के बच्चों ने योग की विभिन्न मुद्राओं का आकर्षक प्रदर्शन किया। बच्चों की प्रस्तुति ने योग के प्रति समर्पण, अनुशासन और जागरूकता का प्रभावी संदेश दिया। इस मौके पर अकादमी के कमांडेंट सुदेश कुमार ने कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत का उपहार है। आपदा प्रबंधन जैसे चुनौतीपूर्ण कार्यों में लगे एनडीआरएफ कर्मियों के लिए शारीरिक क्षमता, मानसिक दृढ़ता और त्वरित निर्णय लेने की योग्यता जरूरी है, जिसके विकास में लगातार योगाभ्यास महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। योग शिविर में सिटी मजिस्ट्रेट सतीश चंद्र त्रिपाठी, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. अशोक कुमार राणा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक आयुष अर्चना श्रीवास्तव, कमान अधिकारी रविंद्र सिंह असवाल समेत अकादमी के अधिकारी, जवानों ने हिस्सा लिया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play